UP में 12-12 रूपये सस्ता पेट्रोल-डीजल, प्रियंका गाँधी बोलीं- 'डर की वजह से कम किए हैं'
UP में 12-12 रूपये सस्ता पेट्रोल-डीजल, प्रियंका गाँधी बोलीं- 'डर की वजह से कम किए हैं'
Share:

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देशवासियों को दिवाली के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। जी दरअसल पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से सरकार ने आम लोगों को राहत दी है। आपको बता दें कि सरकार ने पेट्रोल पर पांच और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कटौती की है। ऐसे में घटी हुई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार के इस फैसले पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है।

जी दरअसल, उन्होंने कहा है कि 'सरकार ने दाम डर की वजह से कम किए हैं।' आप सभी को बता दें कि कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है और लिखा है, “ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है। वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है।” आप सभी जानते ही होंगे कि प्रियंका गांधी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार हमलावर होती नजर आई हैं। वहीं पेट्रोल के दाम घटाने पर उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसा है।

आपको यह भी बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमत घटाने के बाद कई बीजेपी शासित राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी की गई है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड, कर्नाटक, असम और त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल हैं। जी दरअसल यहां सात रुपये तक डीजल के दाम कम किए गए हैं। वहीं केंद्र द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल पर सात रूपये की और डीजल पर दो रूपये की वैट में कटौती की है। अब उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल दोनों ही 12-12 रूपये सस्ता हो गया है।

यूपी चुनाव पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, 5 करोड़ महिलाओं तक पहुँचने का लक्ष्य

नरोत्तम मिश्रा ने कहा- "राहुल और प्रियंका चुनाव के दौरान मंदिर के दर्शन।।।।"

यूपी की महिलाओं का कांग्रेस में होगा अपना घोषणापत्र : प्रियंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -