किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता: प्रियंका गाँधी
किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता: प्रियंका गाँधी
Share:

नई दिल्ली: यूपी के मुजफ्फरनगर में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान महापंचायत का आयोजन चल रहा है। वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। जी दरअसल हाल ही में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। अपने तंज में प्रियंका गाँधी ने कहा, 'किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता।' आप देख सकते हैं प्रियंका गाँधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, "किसान इस देश की आवाज हैं। किसान देश का गौरव हैं। किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता। खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है।"

 

आप सभी जानते ही होंगे कि आज मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली किसान महापंचायत के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं। जी दरअसल अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उसको देखते हुए इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे कि 'किसान महापंचायत' का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किया जा रहा है।

जी दरअसल हाल ही में संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में कहा था, "पांच सितंबर की 'महापंचायत' योगी-मोदी सरकारों को किसानों, खेत मजदूरों और कृषि आंदोलन के समर्थकों की ताकत का एहसास कराएगी। मुजफ्फरनगर 'महापंचायत' पिछले नौ महीनों में अब तक की सबसे बड़ी महापंचायत होगी। 'महापंचायत' में भाग लेने वाले किसानों के लिए 100 चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं। पंजाब के कुल 32 किसान संघों ने राज्य सरकार को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले वापस लेने के लिए 8 सितंबर की समय सीमा दी है और कहा कि अगर मामले वापस नहीं लेते हैं तो किसान आठ सितंबर को बड़े विरोध के लिए एक रोडमैप तैयार करेंगे।"

दलितों को धोखा दे रहे केसीआर: कांग्रेस

'सोचता था दिव्यांग हूं, ऊपर वाले ने मुझे ऐसा क्यों बना दिया? ', PM से बात करते हुए बोले सुहास एल यथिराज

आयुष मंत्रालय ने शुरू की नई पहल, जानिए क्या है खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -