प्रियंका ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोली- अपने ही क्षेत्र के लिए उन्हें समय नहीं मिला
प्रियंका ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोली- अपने ही क्षेत्र के लिए उन्हें समय नहीं मिला
Share:

अयोध्या : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो शुरू हो गया। वे फैजाबाद के कुमारगंज से अयोध्या के हनुमानगढ़ी तक 47 किलोमीटर का रोड शो कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा, मोदी, अमेरिका-चीन समेत पूरी दुनिया में हर जगह घूम आए, लेकिन उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में जाने का वक्त नहीं मिला।

मेरी सरकार की सफलता की असली हकदार देश की जनता है : पीएम मोदी

कुछ ऐसा भी बोली प्रियंका 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका ने कहा, ''क्या मोदीजी वाराणस में गांव-गांव में घूमते हैं, नहीं। अपने ही क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी को समय नहीं मिला कि एक परिवार से मिलें और उसे गले लगाएं। इतना जोरदार प्रचार करते हैं, मैंने खुद सोचा कि कुछ ना कुछ तो करते होंगे। स्थिति यह है कि अपने ही क्षेत्र के लिए उन्हें समय नहीं मिला। ये कोई छोटी बात नहीं है।

हिन्दू आतंकवाद को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, अरुण जेटली ने दिया बड़ा बयान

यूपीए सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई 

इसी के साथ उन्होंने कहा ''आपने कांग्रेस की सरकार देखी है। कांग्रेस की सरकार ने आपको मनरेगा दिया। जब मनरेगा कांग्रेस की सरकार ने बनाया था, तो मकसद था कि हर परिवार को 100 दिन का रोजगार मिलना तय हो। मोदीजी आए तो उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजना के लिए पैसे नहीं हैं। वही उन्होंने कहा ''आज मनरेगा में जो रोजगार करता है, उसे छह-छह महीने पैसे नहीं मिलते हैं। ये गलती से नहीं हुआ है, ये जानबूझकर किया जा रहा है। ये ऐसी सरकार है जो आपका रोजगार छीनती है। कांग्रेस ने न्याय योजना का ऐलान किया है। जब ये घोषणा हुई तो भाजपा की सरकार ने कहा कि ये सब चुनावी जुमले हैं। देश में इसके लिए पैसा नहीं है।

लोकसभा चुनाव: शिवपाल पर अब 'मुलायम' नहीं रहे 'नेताजी', दे डाला बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव: उर्मिला को कांग्रेस से मिला टिकट, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों पर चुनाव लड़ेगा सपा बसपा गठबंधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -