आज चार दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
आज चार दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Share:

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 17 से 20 मार्च तक यूपी में रहेंगी। इस दौरान वो लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा करेंगी। गांवों और घाटों पर जगह जगह प्रियंका के स्वागत की तैयारी है। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए महेश राज यादव के परिजनों से भी मिलेंगी। आज वह दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगी। लखनऊ में नेताओं, कार्यकर्ताओं से बैठक का फीडबैक लेंगी।

रविवार को मालदीव के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी सुषमा स्वराज, करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

संगम भी पहुंचेंगी गांधी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सुबह सबसे पहले करीब साढ़े आठ बजे प्रयागराज में संगम जाकर पूजा अर्चना करेंगी और यहीं से मिशन यूपी के लिए उनका दौरा शुरू होगा। पहले दिन प्रियंका इलाहाबाद जिले के छतनाग, दुमदुमा, सिरसा, कौधरिया आदि इलाकों में जा कर लोगों से मिलेंगी। जहां सड़क है वहां कार और जो गांव नदी के बीच हैं वहां प्रियंका गांधी स्टीमर से पहुंचेंगी। इसी दिन इलाहाबाद से भदोही के सीतामणी और रामपुर घाट होते हुए मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचेंगी। विंध्याचल में प्रियंका कालीन बुनकरों से लेकर वकीलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। रात्रि विश्राम से पहले प्रियंका यहां एक मंदिर भी जाएंगी।

ओडिशा: बीजद का टिकट पाने के लिए उमड़ी महिलाएं, नेताओं के छूटे पसीने

ऐसा रहेगा पूरा दौरा 

बताया जा रहा है की 19 मार्च को विंध्याचल से निकल कर प्रियंका मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार पहुंचेंगी। पूरे दिन प्रियंका मिर्जापुर के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनसंपर्क करेंगी। मिर्जापुर शहर में शाम को प्रियंका गांधी का रोड शो होगा। वही 20 मार्च को सुबह-सुबह प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचेंगी। रास्ते में शीतला माता मंदिर के दर्शन भी करेंगी। वाराणसी में सबसे पहले प्रियंका सुल्तानकेश्वर पहुंचेंगी। वहां से प्रशासन की अनुमति मिली तो स्टीमर के जरिए रामनगर जाएंगी।

मैंने कभी नहीं कहा कि चौकीदार चोर है- अखिलेश यादव

भाजपा सांसद साक्षी माहराज का दावा, कहा- 2024 में नहीं होंगे लोकसभा चुनाव

क्राइस्टचर्च में हुए हमले पर बोले सत्यपाल मलिक, कहा ये नफरत फ़ैलाने की साजिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -