मजदूरों के लिए 1000 बस चलाने की अनुमति दें , प्रियंका ने सीएम योगी को लिखा पत्र
मजदूरों के लिए 1000 बस चलाने की अनुमति दें , प्रियंका ने सीएम योगी को लिखा पत्र
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है  कि प्रवासी श्रमिकों के लिए गाजियाबाद और नोएडा से 1,000 बसें चलाने की इजाजत प्रदान की जाए। सीएम योगी को लिखे गए पत्र में प्रियंका ने कहा है कि, ''लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के श्रमिक देश के कोने-कोने से पलायन कर वापस लौट रहे हैं। सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के बाद भी पैदल आ रहे इन मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचने की कोई इंतज़ाम नहीं हो पाया है।''

प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कहा कि, ''पलायन कर रहे बेसहारा प्रवासी मजदूरों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए 500 बसें गाज़ीपुर  गाज़ियाबाद सीमा और 500 बसें नोएडा सीमा से चलाना चाहती है। इसका पूरा खर्च कांग्रेस उठाएगी।'' उन्होंने आगे कहा कि, '' महामारी से बचने के सब नियमों का पालन करते हुए प्रवासी मजदूरों की सहायता करने के लिए हम 1000 बसों को चलाने की आपसे इजाजत चाहते हैं।'' 

प्रियंका गाँधी ने कहा कि, ''राष्ट्रनिर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता है। कांग्रेस इनकी सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।'' आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रवासी मजदूरों की स्थिति को लेकर सरकार को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि व्यवस्था ने उन्हें त्याग दिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे प्रवासी श्रमिकों और दूसरे जरूरतमंदों की मदद करें।  

किडनी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है कोरोना, जानें रिपोर्ट

इन टीवी शोज में बताया गया है फैमिली की वैल्यू

आनंद महिंद्रा का बड़ा ऐलान, 'टूर ऑफ़ ड्यूटी' कर चुके युवाओं को देंगे खास मौका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -