कांग्रेस के Task Force-2024 में हुईं प्रियंका गांधी की एंट्री, राहुल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस के Task Force-2024 में हुईं प्रियंका गांधी की एंट्री, राहुल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Share:

नई दिल्ली: तेज होती नेतृत्व परिवर्तन की मांग के बीच कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स 2024 का ऐलान कर दिया है। पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मेंबर बनाया गया है। जबकि टास्क फोर्स 2024 में प्रियंका गांधी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट को जगह दी गई है। 

दरअसल, कांग्रेस ने हाल ही में उदयपुर में तीन दिन का चिंतन शिविर आयोजित किया था। इस दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस में संगठनात्मक परिवर्तन की बात कही थी। यही नहीं उन्होंने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स के गठन की भी घोषणा की थी। जिसके बाद सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप, टास्क फोर्स और सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप फॉर भारत जोड़ो यात्रा के सदस्यों के नाम का ऐलान कर दिया है।

पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप :-

इस समूह में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। 

टास्क फोर्स 2024 :- 

इस ग्रुप में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, मुकुल वास्निक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला,
और सुनील कानुगोलू को सदस्य बनाया गया है। 

भारत जोड़ो यात्रा के समन्वय के लिए बना सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप:-

इस ग्रुप में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी और सलीम अहमद को शामिल किया गया है। 

बता दें कि टास्क फोर्स के हर सदस्य को संगठन, संचार और मीडिया, आउटरीच, वित्त और चुनाव प्रबंधन से संबंधित कार्य दिया जाएगा। इन सदस्यों के पास अपनी टीमें होंगी। इसके बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। ये टास्क फोर्स उदयपुर नव संकल्प घोषणाओं और 6 समूहों की रिपोर्ट के आधार पर कार्य करेगी। 

'पानी बचाओ नहीं तो बड़े संकट का सामना करना होगा...', अधिकारियों को CM शिवराज ने दी चेतावनी

1 माह तक बढ़ा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 34 ट्रेनों का निरस्तीकरण, CM बघेल ने बताया षड्यंत्र

क्या अखिलेश यादव के 'बुरे दिन' शुरू हो गए ? सपा प्रमुख को छोड़ सीक्रेट मीटिंग कर रहे शिवपाल और आज़म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -