कांग्रेस में प्रियंका गांधी की राजनैतिक एंट्री पर कुछ ऐसा बोले अखिलेश यादव
कांग्रेस में प्रियंका गांधी की राजनैतिक एंट्री पर कुछ ऐसा बोले अखिलेश यादव
Share:

लखनऊ : सोनिया गांधी की बेटी और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के राजनीति में उतरने के फैसले से कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता खुशी जाहिर कर रहा है. अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रियंका के राजनीति में आने को उचित कदम बताया है.

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे ने दी अधिकारियों को धमकी, कहा... आप समझ जाना क्या होगा..

यह बोले अखिलेश यादव 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को देश के 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में झंडा फहराने के बाद अखिलेश ने कहा कि राजनीति में नए लोगों को आना चाहिए इसलिए वो प्रियंका गांधी का स्वागत करते हैं. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी और इसके अध्यक्ष को इसके लिए बधाई देते हैं. उन्होंने प्रियंका को राजनीति में लाकर सही निर्णय लिया.

पहले मिठाई की तरह बांटे जाते थे पद्म पुरस्कार, पीएम मोदी ने किया बड़ा बदलाव- हुकुमदेव

अभी विदेश में है प्रियंका 

जानकारी के लिए बता दें कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाने की घोषणा करते हुए उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा था. इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश समेत देश भर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी में लाए जाने का जोरशोर से स्वागत किया था. वही प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा समेत अपने परिवार के साथ इस समय विदेश में हैं. इसलिए फरवरी के पहले हफ्ते में जब वो भारत लौटेंगी तो आधिकारिक रूप से सक्रिय राजनीति में इंट्री लेंगी.

पर्रिकर की बीमारी से राज्य के काम-काज पर कोई असर नहीं पड़ा : श्रीपद नाइक

कर्णाटक के नाटक पर खड़गे ने किया भाजपा का घेराव

राजद कार्यालय में तेजप्रताप को नहीं मिली एंट्री, लालू के लाल ने दी औकात में रहने की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -