आज झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद रोड-शो करेंगी प्रियंका गांधी
आज झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद रोड-शो करेंगी प्रियंका गांधी
Share:

झांसी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज बुंदेलों की धरती झांसी में रहेंगी। यहां प्रियंका सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन के बाद रोड शो करेंगी। इसके बाद प्रियंका शहर में परकोटा के अंदर की बस्तियों में जाएंगी और नुक्कड़ सभाएं करेंगी। कांग्रेसियों में इस रोड शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रियंका जालौन भी जाएंगी। यहां भी उनका रोड शो होगा।

रिम्स के पेइंग वार्ड में लालू यादव से मुलाकात पर लगी राेक हटी, कई नेता पहुंचे

ऐसा है प्रियंका का कार्यक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि, प्रियंका गांधी ने बुधवार की रात रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। राष्ट्रीय महासचिव आज झांसी आएंगी और सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन पूजा कर अपना रोड शो शुरू करेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि रोड शो में वह दतिया गेट बाहर, दतिया गेट अंदर, नरिया बाजार आदि जगहों पर प्रियंका नुक्कड़ सभाएं करेंगी। इसके बाद गुरसराय के खैर इंटर कालेज में होने वाली जनसभा में हिस्सा लेंगी। 

दरभंगा में बोले पीएम मोदी- विरोधी कहते हैं आंतकवाद मुद्दा नहीं है

कुछ ऐसा भी बोली प्रियंका 

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी ने बुधवार को महोबा में रोड शो किया था। इसके बाद उरई भी गई थीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचार प्रधानमंत्री कहा। प्रियंका ने कहा कि, भाजपा नेताओं और पीएम के 50 फीसदी भाषणों में सिर्फ यही पूछ रहे हैं कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा और मेरे परिवार ने क्या किया यह नहीं बोल रहे कि पांच सालों में इन लोगों ने क्या किया। उन्होंनें कहा कि जनता और नेताओं के बीच की दूरी खत्म करने का काम करना है। 

व्यापार वार्ता के अगले चरण में 30 अप्रैल को मिलेंगे अमेरिका और चीन

बिहार में आज नामांकन का गुरुवार, मीसा भारती और उपेंद्र कुशवाहा भरेंगे पर्चा

बिलावल भुट्टो को 'साहिबा' कह कर फंसे इमरान, विपक्षी पार्टियों ने जमकर की आलोचना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -