आज रोड-शो करने अमेठी पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, चुनाव तैयारियों की भी करेंगी समीक्षा
आज रोड-शो करने अमेठी पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, चुनाव तैयारियों की भी करेंगी समीक्षा
Share:

कानपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी पहुंचेंगी। वह यहां पार्टी कार्यालय में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी। प्रियंका के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखायी देर रहा है। वह पांच घंटे अमेठी में रहेंगी उसके बाद शाम को तीन बजे कानपुर पहुंचेंगी जहां उनका रोड शो होगा।

कांग्रेस नेता का चुनावी वादा, कहा - ऐसा श्मशान बनाऊंगा कि जल्द मरने की इच्छा होगी

आज होगा प्रियंका का रोड-शो 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सुबह दस बजे अमेठी पहुंचेंगी। यहां गौरीगंज स्थित राहुल गांधी जनसंपर्क कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ बूथ के कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगी। इसके बाद वह शुक्रवार को ही कानपुर में रोड शो करेंगी। वह दोपहर तीन बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगी। करीब साढ़े तीन बजे घंटाघर चौराहे से उनका रोड शो शुरू होगा। 

केरल में बोले पीएम मोदी, राहुल गाँधी का वायनाड से चुनाव लड़ना तुष्टिकरण की राजनीति

ऐसा होगा पूरा रूट 

जानकारी के अनुसार प्रियंका करीब तीन घंटे तक कानपुर में रहेंगी। इस दौरान फूलबाग चौराहे पर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करेंगी। प्रियंका का काफिला एयरपोर्ट से सीओडी पुल, टाटमिल चौराहे से होता हुआ घंटाघर चौराहे पर पहुंचेगा। यहां से रोड शो की शुरुआत होगी। नयागंज, बिरहाना रोड, फूलबाग से होते हुए प्रियंका मेघदूत तिराहे से वीआईपी रोड के जरिए कचहरी (चेतना चौराहा) से बड़ा चौराहा आएंगी। यहां रोड शो खत्म होगा।

लोकसभा चुनाव: श्रीनगर लोकसभा सीट के 90 मतदान केंद्रों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

लोकसभा चुनाव: गलती से बसपा की जगह भाजपा को डल गया वोट, गुस्साए वोटर ने काट ली अपनी ऊँगली

जल्द लग सकता है कांग्रेस व आप के बीच गठबंधन की चर्चाओं पर विराम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -