जल्द ही उत्तरप्रदेश के दौरे पर जाएंगी प्रियंका गांधी, शुरू हुई तैयारियां
जल्द ही उत्तरप्रदेश के दौरे पर जाएंगी प्रियंका गांधी, शुरू हुई तैयारियां
Share:

लखनऊ : कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तरप्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी 11 फरवरी से अपने पहले दौरे पर उत्तर प्रदेश जाएंगी। उनका ये दौरा दो सप्ताह तक का होगा। इस दौरान प्रियंका गांधी रोड शो से लेकर जनसभाएं करेंगी और 35 संसदीय क्षेत्रों के वोटरों से सीधा संवाद करेंगी। बता दे कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश से अपने लोकसभा के चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है.

सियासी घमासान के बीच ममता की नई चाल, यूपी के चमड़ा कारोबारियों के लिए खोला बंगाल

ऐसा रहेगा प्रियंका का दौरा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका शुरुआत के चार दिन वह लखनऊ में रहेंगी, इसके बाद वह 15 फरवरी से दस दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र में लोगों के बीच जाएंगी। लोगों से बातचीत करेंगी। पार्टी से जुड़े सूत्र का कहना है कि प्रियंका 14 फरवरी के लखनऊ प्रवास के बाद दिल्ली नहीं लौटेंगी। वह दूसरे क्षेत्रों में जाएंगी। वही प्रियंका 14 फरवरी को कुंभ स्नान करने के लिए भी जा सकती हैं। 

कांग्रेस का हाथ थामेंगे कीर्ति आज़ाद, भाजपा ने 2015 में किया था निलंबित

प्रियंका के दौरे की तैयारियां शुरू 

जानकारी के लिए बता दें पार्टी से जुड़े एक नेता ने बताया प्रियंका की क्षेत्र में मौजूदगी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके घर में घेरने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। पार्टी इस बार यहां 25 सीटों पर फोकस करेगी। वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का ये मानना है कि प्रियंका से कांग्रेस को काफी फायदा होने वाला है। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

उत्तर भारत में ठण्ड का काहर जारी, अवैध गौशाला में 5 गायों की मौत

पीएम मोदी ने अरुणाचल में किया दो एयरपोर्ट्स का उद्घाटन, कहा लोगों को विकास के साथ दिल से भी जोड़ेंगे

राहुल गाँधी ने फिर किया वीर सावरकर का अपमान, वंशजों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -