प्रियंका ने दिया कार्यकर्ताओं को संदेश- स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग रूम के पास रहे सतर्क
प्रियंका ने दिया कार्यकर्ताओं को संदेश- स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग रूम के पास रहे सतर्क
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संदेश दिया। इसमें उन्होंने एग्जिट पोल्स के अनुमान देखकर निराश न होने की अपील की। प्रियंका ने कहा कि ऐसे सर्वे आपकी हिम्मत को तोड़ने के लिए दिखाए जाते हैं। उन पर भरोसा मत कीजिए। स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग रूम के पास सतर्क रहिएगा। मुझे पूरा भरोसा है कि हमें मेहनत का फल मिलेगा।

बीजद दे सकता है भाजपा को समर्थन, कहा - केंद्र में जो भी सरकार बनेगी उसका साथ देंगे

यह है बयान का कारण 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका का यह बयान मिर्जापुर से कांग्रेस उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी के पत्र के बाद आया है। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग को शिकायत की है कि जिस स्ट्रॉन्ग रूम में सारी ईवीएम रखी हैं, वहां पहले से ही 300 अतिरिक्त ईवीएम पहुंचाई जा चुकी हैं। दरअसल, अब तक ज्यादातर एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत के साथ केंद्र में दोबारा सरकार बनाते दिखाया गया है। 

तेजस्वी यादव को विरासत में मिली है सियासत, इसलिए उन्हें लोकतंत्र की इज्जत नहीं - के सी त्यागी

विपक्षी दलों को पूर्वानुमान पर भरोसा नहीं 

जानकारी के मुताबिक विपक्षी नेताओं ने कहा है कि उन्हें पूर्वानुमानों पर भरोसा नहीं है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सबसे पहले एग्जिट पोल्स के नतीजों को नकारा। इन्हें खारिज करने वालों में आप नेता संजय सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हैं।

यंहा देखे चुनाव नतीजों से जुड़ी पल पल की जानकारी 

https://www.newstracklive.com/india-general-election-assembley-elections-results-live-update-detail/

लोकसभा चुनाव: सपा अध्यक्ष अखिलेश ने दीदी को किया फ़ोन, जल्द शुरू होगा बैठकों का दौर

इस तरह लगाएं परफेक्ट नेल पॉलिश, नहीं होंगे नेल्स ख़राब

वाराणसी की हवा में लगातार घुल रहा जहर, आपको दहला देगी 'लेट मी ब्रीद' की ये रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -