आखिरी रोड शो के दौरान बोली, प्रियंका- चुनाव में अभिनेता नहीं, नेता चुनिए
आखिरी रोड शो के दौरान बोली, प्रियंका- चुनाव में अभिनेता नहीं, नेता चुनिए
Share:

मिर्जापुर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मिर्जापुर में रोड शो किया। रोड शो करने के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को अभिनेता करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में अभिनेता नहीं, नेता चुनिए। इसके पहले प्रियंका गांधी मिर्जापुर के विंध्यवासिनी धाम पर मत्था टेकने के लिए 20 मई को गई थीं। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले प्रियंका गांधी का ये आखिरी रोड शो था।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राहुल ने किया जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर बीजेपी का घेराव

अभिनेता को प्रधानमंत्री बना दिया 

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी ने कहा कि अब आप समझ लीजिए कि आपने दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता को प्रधानमंत्री बना दिया है। इससे तो अच्छा आप अमिताभ बच्चन को पीएम बना देते। करना तो किसी को भी कुछ नहीं था आपके लिए। सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर प्रियंका वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए मिर्जापुर के अष्टभुजा पहाड़ी के लिए रवाना हो गई थीं। 

मायावती ने फिर साधा बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना

नजर आई भारी भीड़ 

इसी के साथ प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान सड़कें खचाखच भरी रहीं। प्रियंका के ऊपर लोगों ने फूल माला की बारिश की। इस दौरान प्रियंका गांधी लोगों से हाथ मिलाते हुए और उनका अभिनंदन करते हुए आगे बढ़ती रहीं। धीरे-धीरे उनका काफिला डंकीनगंज होते हुए बाटा चौराहे पर पहुंच गया, जहां धक्का-मुक्की के बीच जुलूस धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा। 

जनसभा को संबोधित करने हिमाचल के सोलन पहुंचे राहुल गांधी

रोड शो करने बुरहानपुर पहुंची साध्वी प्रज्ञा की अचानक बिगड़ी तबियत

अपनी आखिरी रैली में बोले पीएम मोदी, 3-4 दिन से सुन रहा हूँ, अबकी बार 300 पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -