चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले आज मिर्जापुर में जारी है प्रियंका का आखिरी रोड़ शो
चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले आज मिर्जापुर में जारी है प्रियंका का आखिरी रोड़ शो
Share:

वाराणसी : कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंची हैं। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए मिर्जापुर के अष्टभुजा पहाड़ी के लिए रवाना हुईं। प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और अपना दल कृष्णा गुट के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

योगी के मंत्री को फोन पर मिली धमकी, कहा- फ़ौरन 5 करोड़ दो नहीं तो...

प्रियंका कर रही है जनता का अभिवादन 

जानकारी के अनुसार तक़रीबन साढ़े ग्यारह बजे अष्टभुजा हेलीपैड पर प्रियंका का आगमन हुआ। यहा से डंकिन गंज की ओर प्रियंका का काफिला बढ़ने के साथ ही रोड शो की शुरूआत हुई। प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान सड़कें खचाखच भरी हैं। प्रियंका गांधी के ऊपर लोग फूल माला की बारिश हो रही है। प्रियंका गांधी लोगों से हाथ मिलाते हुए और उनका अभिनंदन करते हुए आगे बढ़ रही हैं.

Modilie शब्द पर राहुल ने फिर बोलै झूठ, ऑक्सफ़ोर्ड ने ट्वीट करके खुद खोली पोल

आज आखिरी रोड-शो

बता दें आज प्रियंका गांधी आज मिर्जापुर में रोड शो कर रही हैं। इसके पहले प्रियंका गांधी मिर्जापुर के विंध्यवासिनी धाम पर मत्था टेकने के लिए 20 मई को गई थी। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले प्रियंका गांधी का ये आखिरी रोड शो है। इस बार लोकसभा चुनाव में प्रियंका ने कांग्रेस के लिए जमकर पसीना बहाया है उन्होंने देश के कई जिलों और राज्यों में चुनाव प्रचार किया है.  

जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, ख़ुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

दुष्कर्म मामले में आरोपी है बसपा उम्मीदवार, अग्रिम जमानत पर आज SC करेगा विचार

विरोध के बाद नरम पड़े कमल हासन, कहा- हर धर्म में होते हैं आतंकवादी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -