अब से कुछ देर बाद वाराणसी में शुरू होगा प्रियंका का रोड शो
अब से कुछ देर बाद वाराणसी में शुरू होगा प्रियंका का रोड शो
Share:

वाराणसी : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी के लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोदौलिया तक रोड शो करेंगी। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ और शहर कोतवाल काल भैरव का आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना हो जाएंगी। मंगलवार को रोड शो की तैयारियां पूरी कर ली गईं। पार्टी कार्यालय से पहले जारी कार्यक्रम में बदलाव करते हुए प्रियंका का रात्रि प्रवास रद्द कर दिया गया है।

प.बंगाल : अमित शाह के रोड-शो में जमकर हंगामा, आपस में भिड़े भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता

ऐसा है पूरा कार्यक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मई को प्रियंका गांधी दिल्ली से 12 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेंगी। डेढ़ बजे वह बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगी। यहां से वह हेलीकॉप्टर से सलेमपुर जाएंगी। सलेमपुर से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र चुनावी मैदान में हैं। वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका अपराह्न साढ़े तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 4.35 बजे वह बीएचयू गेट के लिए निकलेंगी। मालवीय प्रतिमा से पांच बजे उनका रोड शो शुरू होगा जो विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा। 

बठिंडा में प्रियंका ने साधा आरएसएस पर निशाना, बोली- संघ के लोग कभी आजादी के आंदोलन में नहीं लड़े

इसी के साथ शाम सात बजे वह विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगी। वहां पूजन अर्चन के बाद साढ़े सात बजे काल भैरव मंदिर पहुंचेंगी औ दर्शन पूजन के बाद 7.45 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। 

अगर पीएम मोदी की छाती 56 इंच की, तो कांग्रेस का दिल 56 इंच का - राहुल गाँधी

सनी देओल बोले, पीएम मोदी के सामने नहीं है कोई कॉम्पिटिशन

बांदीपोरा रेप मामले पर सुलग रहा कश्मीर, सुरक्षाबलों पर प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -