कुछ इस अंदाज में जनता के बीच पहुंची प्रियंका गांधी
कुछ इस अंदाज में जनता के बीच पहुंची प्रियंका गांधी
Share:

उज्जैन : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को प्रदेश के दौरे पर पहुंची थीं। उज्जैन में बाबा महाकाल दर्शन के बाद वह रतलाम और फिर इंदौर पहुंचीं और रोड शो किया। इंदौर में रैली से पहले उन्होंने यहां अपनी दादी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। रतलाम में सभा खत्म होने के बाद वे महिलाओं से मिलने के लिए पहुंच गईं। 

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का दावा- इस बार देश में होगा परिवर्तन

कुछ इस अंदाज में पहुंची प्रियंका 

जानकारी के मुताबिक महिलाएं उनसे मिलने को आतुर थीं, लेकिन बीच में सुरक्षा के लिए करीब पांच फीट ऊंची बैरिकेडिंग लगी हुई थी। बांस-बल्लियों के इस बैरिकेडिंग को तत्काल खोलना संभव नहीं था, ऐसे में महिलाओं का उत्साह देख कर प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग फांद कर उनसे मिलने जा पहुंचीं। प्रियंका के अचानक ऐसे बैरिकेडिंग फांदने के दौरान थोड़ी देर के लिए सुरक्षाकर्मी भी सकते में आ गए थे। प्रियंका भीड़ के बीच घुसीं, महिलाओं से हाथ मिलाया और उनसें बातें भी कीं। 

जो खुद जमानत पर हैं, वो आज मुझे चुन-चुन कर गाली दे रहे हैं - पीएम मोदी

जानकारी के बता दें इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान प्रियंका के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। दोनों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके बाद प्रियंका चुनावी दौरे पर निकल पड़ीं। बता दें फ़िलहाल प्रियंका देश के अलग-अलग जिलों में रैलियां कर रही हैं. 

राजस्थान में वीर सावरकर पर गरमाई सियासत, कांग्रेस सरकार ने बदला इतिहास का पाठ्यक्रम

कांग्रेस का गंभीर आरोप, कहा- भारतीय जिन्ना पार्टी है भाजपा का नया नाम

उज्जैन पहुंचीं प्रियंका गांधी, बाबा महाकाल के मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -