प्रधानमंत्री जनता के नहीं, उद्योगपतियों के हमदर्द हैं : प्रियंका गांधी
प्रधानमंत्री जनता के नहीं, उद्योगपतियों के हमदर्द हैं : प्रियंका गांधी
Share:

भदोही : कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा, ''मोदी जैसा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री जिंदगी में नहीं देखा। वे अपने 56 इंच के सीने की बात करते हैं। मैं जानना चाहती हूं कि इस सीने में दिल है भी या नहीं। यदि है तो उस दिल की भी नाप बताइए।

प्रचार के लिए देवास आए सिद्धू की सभा में जमकर हंगामा, लगे मोदी-मोदी के नारे

कुछ ऐसा बोली प्रियंका 

जानकारी के अनुसार प्रियंका ने शुक्रवार को भदोही में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने भदोही में कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांत यादव के लिए समर्थन की अपील की। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान को आपका दिल नहीं दिख रहा। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के हमदर्द नहीं है। वे उद्योगपतियों के हमदर्द हैं। अपनी सत्ता की मोहमाया में वह सब कुछ भूल चुके हैं और जनता से नाता तोड़ चुके हैं।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला, कहा लाशें गिनना गिद्दों का काम, सेना के जवानों का नहीं

इसी के साथ प्रियंका गांधी ने कहा कि इनका सिर्फ प्रचार बड़ा है, मगर विकास खोखला है। ये सिर्फ पाकिस्तान की बात करते हैं, हिंदुस्तान की बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की देशभक्ति खोखली है, असली देशभक्ति जनता की सेवा है। आज देश के किसान त्रस्त हैं, युवा, गरीब परेशान हैं। बता दें पिछले कई दिनों से प्रियंका चुनाव प्रचार में सक्रीय नजर आ रही है.

विपक्ष पर बरसीं स्मृति ईरानी, कहा - पीएम मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं ये लोग

भाजपा व्यक्ति केंद्रित नहीं, विचारधारा पर आधारित पार्टी है : नितिन गड़करी

अमित शाह का दावा- 2014 की तुलना में इस बार ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब होगी बीजेपी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -