इस कारण प्रियंका गांधी को रद्द करना पड़ा लोगों और बच्चों से मुलाकात का कार्यक्रम
इस कारण प्रियंका गांधी को रद्द करना पड़ा लोगों और बच्चों से मुलाकात का कार्यक्रम
Share:

लखनऊ : कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम रद्द हो गया है। रामपुर घाट पर लोगों और बच्चों से मुलाकात करना था। लेकिन प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता से कल नाराज थीं। प्रियंका गांधी के नाराजगी की वजह भदोही में कार्यक्रम का ठीक तरह से संचालन न होना बताया जा रहा है। अब मंगलवार सुबह 8 बजे सीतामढ़ी मंदिर में माता सीता के दर्शन करेंगी। 

प्रियंका के मंदिर दर्शन पर वकीलों ने उठाई आपत्ति, सीएम योगी को लिखा पत्र

ऐसा है पूरा कार्यक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके बाद सुबह 9 से 9.30 बजे तक जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय और जिला अध्यक्ष के घर के पास प्रियंका गांधी का स्वागत होगा। जिसके बाद रोड करते हुए प्रियंका गांधी मिर्जापुर विंध्यवासिनी धाम के लिए निकलेंगी। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में बदलाव की सूचना जिलाध्यक्ष ने दी है। 11 बजे विंध्याचल मंदिर के दर्शन करेंगी। वहां वह करीब आधा घंटे रुकेंगी। 

दो दिवसीय मालदीव दौरे पर सुषमा स्वराज, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

आगे ऐसा रहेगा कार्यक्रम 

जानकारी के मुताबिक 11:40 बजे विध्यांचल में कंटिट शरीफ मजार पर जाएंगी। वहां से सीधे 1:05 बजे मिर्जापुर में स्थित भटौली घाट पहुंचेगी। 2:45 बजे इसी जिले के सिंधोरा घाट पर लोगों से मिलेंगी। 3:30 बजे मोटर वोट से सिंधौरा घाट से चुनार पॉन्टून ब्रिज पहुंचेंगी। यहां वे लोगों को संबोधित करेंगी। रात्रि विश्राम चुनार स्थित पीडब्ल्यूडी के किला गेस्ट हाउस में करेंगी। इस कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक विधायक आराधना होंगी।

पंचतत्व में विलीन हुए मनोहर पर्रिकर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 56 उम्मीदवारों की सूची, देखिए पूरी लिस्ट

होली पर इन संदेशों से करें अपने दोस्तों और प्रियजनों को विश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -