'यूपी के भइयों को फटकने नहीं देना...', पंजाब में UP वालों का अपमान सुन हंसती रही प्रियंका गांधी
'यूपी के भइयों को फटकने नहीं देना...', पंजाब में UP वालों का अपमान सुन हंसती रही प्रियंका गांधी
Share:

अमृतसर: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनाव में 'खेला' कर रहीं हैं। जहाँ एक तरफ यूपी की जनसभाओं में प्रियंका अपने आप को यूपी की बेटी बताती हैं। यूपी की महिलाओं, युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दों पर राजनीति करती हैं। मगर उनके ये तेवर केवल यूपी बॉर्डर तक कायम रहते हैं। पंजाब पहुंचते ही यही यूपी वाले प्रियंका के लिए बाहरी हो जाते हैं। इसकी एक मिसाल सामने आई है। 

पंजाब में प्रचार के दौरान प्रियंका ने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है.. यहां कोई नई सियासत नहीं मिलेगी। ये जो बाहर से आते हैं.. उन्हें पंजाबियत सिखाइए। इस पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी माइक लेकर कहते हैं कि यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भैये यहाँ आकर राज नहीं कर सकते। चन्नी कहते हैं कि यूपी-बिहार के भैयों को यहाँ फटकने नहीं देना है। इस पर वहां मौजूद लोग जो बोले सो निहाल के नारे लगाने लगते हैं और यूपी में कांग्रेस के लिए वोट मांग रही प्रियंका यूपी वालों का अपमान सुनकर हंसती रहती हैं। 

बता दें कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, चुनाव प्रचार करने यूपी आए हुए हैं। चन्नी रविदासिया पंजाबी हैं और रविदास जयंती के अवसर पर वे दोनों वाराणसी स्थित रविदास मंदिर गए थे। चन्नी के अलावा पंजाब से बड़ी तादाद में दलित सिख समुदाय के लोग रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी आए हैं।  अब देखना ये होगा कि पंजाब में यूपी के लोगों का अपमान करने के बाद प्रियंका गांधी किस तरह यूपी वालों से वोट मांगती हैं और उन्हें क्या जवाब मिलता है। 

तेलंगाना सीएम KCR के खिलाफ असम में मामला दर्ज, भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप

46 साल कांग्रेस में रहने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने छोड़ी पार्टी, बताया ये बड़ा कारण

सरकारी नौकरी के नाम पर भाजपा नेता ने लिए पैसे, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निलंबित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -