उत्तराखंड में प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- 'BJP राज में किसान, नौजवान सभी परेशान'
उत्तराखंड में प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- 'BJP राज में किसान, नौजवान सभी परेशान'
Share:

देहरादून: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी देहरादून में एक चुनावी जनसभा तथा वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमनोत्री) को नमन कर अपने संबोधन का आरम्भ किया। इस रैली में प्रियंका ने कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने 5 वर्ष में प्रत्येक वादे को तोड़ा है। प्रियंका ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में किसान, नौजवान तथा दलित सभी परेशान हैं। 

आगे बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के नारे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का जिक्र करते हुए महिलाओं के मसले उठाए। उन्होंने कहा, महिलाएं ही महंगाई, समाज का बोझ उठाती हैं। कोरोना महामारी में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी की महिलाएं चिंतित हैं। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में कोई काम नहीं किया। जबकि कांग्रेस काल में उत्तराखंड का विकास हो रहा था।

वही देहरादून पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर कहा कि उन्होंने सभी लोगों के इतिहास देखें हैं, तब टिकट दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कानपुर में जिस लड़की की बहन के साथ अत्याचार हुआ है हमने उसको टिकट दिया है। वहीं हिस्ट्रीशीटर को टिकट दिए जाने के मीडिया के प्रश्नों पर प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने सभी के इतिहास देखे हैं। बता दे कि कांग्रेस आज उत्तराखंड के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है।

कभी सिंगर तो कभी नेता कुछ ऐसा था मनोज तिवारी शुरूआती करियर

केजरीवाल बोले- पंजाब में बनना चाहिए धर्मान्तरण विरोधी कानून, दिल्ली में इसी मुद्दे पर चुप्पी

सिद्धू ने 6 महीने से खुद नहीं भरा 4 लाख का बिजली बिल, पंजाब में फ्री बिजली का वादा कर रही कांग्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -