कोविड से हुई मौतों के श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में इतना अंतर क्यों ? केंद्र से प्रियंका का सवाल
कोविड से हुई मौतों के श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में इतना अंतर क्यों ? केंद्र से प्रियंका का सवाल
Share:

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने सरकारी आंकड़ों और श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में पाए गए अंतर पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए सवाल उठाया है कि आखिर श्मशानों-कब्रिस्तानों के आँकड़ों में इतना अंतर क्यों है।

 

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'कोविड से हुई मौतों के बारे में सरकार के आँकड़ों और श्मशानों-कब्रिस्तानों के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों?  मोदी सरकार ने आँकड़ों को जागरूकता फैलाने और कोविड वायरस के फैलाव को रोकने का साधन बनाने के बजाय प्रोपागैंडा का साधन क्यों बना दिया?' इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के द्वारा फ्री वैक्सीन के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर हमला बोला था।

पीएम मोदी का संबोधन खत्म होने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की आलोचना करते हुए ट्वीट किया और सवाल पूछा कि क्या सभी के लिए टीके निःशुल्क है, तो निजी अस्पताल उनके लिए फीस क्यों लें। इस दौरान राहुल गांधी ने #FreeVaccineForAll भी ट्वीट में जोड़ा।  

बंगाल में बिक रहा 'यास तूफ़ान' में मरे जानवरों का मीट ! सीएम ममता ने किया सावधान

6 माह की गर्भवती हैं TMC सांसद नुसरत जहां, पति निखिल बोले- ये बच्चा मेरा नहीं...

आगरा के अस्पताल में 22 कोरोना मरीजों की मौत, भाजपा सरकार पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -