प्रियंका गांधी ने पति सहित डाला वोट, कहा- यह तय है भाजपा हारेगी
प्रियंका गांधी ने पति सहित डाला वोट, कहा- यह तय है भाजपा हारेगी
Share:

नई दिल्ली: पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ दिल्ली में लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद प्रियंका गांधी ने दावा किया कि भाजपा की सरकार जा रही है, जनता में गुस्सा है और वह इसे वोट के जरिए जाहिर करेगी। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 लाख और 2 करोड़ के वादों जैसे मुद्दों पर वे कोई उत्तर नहीं देते। 

प्रियंका गाँधी ने कहा कि, 'यह चुनाव बेहद अहम है क्योंकि हम लोकतंत्र और अपने देश की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं और उसी को ध्यान में रखकर मैंने वोट डाला है।' प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह किसी भी बात का उत्तर नहीं देते। प्रियंका गाँधी ने कहा है कि, 'पीएम मोदी किसी भी बात का उत्तर नहीं देते, जिन बातों का जवाब देना होता है उस पर कहते नहीं। इधर-उधर की बातें करते हैं,  15 लाख रुपये, 2 करोड़ नौकरी इस पर तो मुंह नहीं खोलते,  राहुल की बहस की चुनौती का भी उत्तर नहीं दिया, अब वे कोई चेलेंज स्वीकार नहीं करेंगे।' 

भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि आवाम परेशान है और चुनाव बाद भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है। उन्होंने कहा, 'भाजपा की सरकार जा रही है, जनता में गुस्सा है, जनता त्रस्त है, परेशान है,  वह वोट के माध्यम से अपना आक्रोश जाहिर करेगी,  विशेषकर यूपी में जहां-जहां मैं जाती हूं, यह बात एकदम स्पष्ट है कि बीजेपी हारेगी' ।

अमित शाह की हुंकार, जब तक एक भी भाजपा कार्यकर्ता जिन्दा है, कश्मीर भारत से अलग नहीं होगा

ट्रेड वॉर: बिना नतीजे के ख़त्म हुई दो दिनी बैठक, पर चीन को अब भी अमेरिका से उम्मीद

लोकसभा चुनाव: युवक ने भाजपा के झंडे से साफ़ किए जूते, कार्यकर्ताओं ने जमकर की धुनाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -