आखिरकार प्रियंका ने दिखाई अपनी बेटी के चेहरे की पहली झलक
आखिरकार प्रियंका ने दिखाई अपनी बेटी के चेहरे की पहली झलक
Share:

बाॅलीवुड और हाॅलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनससोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वह 83 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली इंडियन अभिनेत्री है। वह हमेशा ही फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट साझा करती है। प्रियंका ने वर्ष 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग विवाह रचा लिया है। कपल ने इसी वर्ष प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

तब से प्रियंका और निक पहली बार माता-पिता के रूप में हर पल का आनंद लेते हुए दिखाई दे है। वैसे तो प्रियंका हमेशा अपनी लाडली की तस्वीरें फैंस के साथ  अब आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को नन्ही परी का चेहरा भी दिखा दिया है। लेटेस्ट अपडेट में प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार सुबह अपनी बेटी मालती मैरी की एक फोटोज साझा की है।

फोटोज में हम उनकी बेटी का आधा चेहरा देख पाएंगे। इस अनमोल तस्वीर में नन्ही मुंचकिन अपने स्ट्रोलर में सुकून से सोईं हैं। इस दौरान मालती मैरी  की आँखों को गर्म ऊनी टोपी से ढका हुआ देख सकते है। यूं तो मालती मैरी का चेहरा आधा दिख रहा है लेकिन क्या आप कयास लगा सकते हैं कि क्या वह मां प्रियंका, पापा निक या फिर दोनों की काॅपी है। इस फोटोज के साथ प्रियंका ने लिखा-मेरा मतलब है ..." दिल की आंखों के इमोटिकॉन्स के साथ। 

10 नवंबर, 2022 को जब प्रियंका इंडिया की अपनी यात्रा के बाद लॉस एंजिल्स लौटीं तो उन्होंने  अपने पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती के साथ एक प्यारी फैमिली फोटोज शेयर की थी।तस्वीर में प्रियंका अपनी बच्ची के साथ फिर से जुड़कर बहुत खुश लग रही थीं। वह अपने पति के साथ अपने घर में फर्श पर लेटी हुई नजर आ रही है। तस्वीर में जहां पीसी अपनी लाडली को बाहों में लिए दिख रही थीं। वहीं निक दोनों को बहुत ही प्यार से निहार रहे हैं। बेटी को सीने से लगाने की खुशी प्रियंका के चेहरे पर साफ दिख रही थी। तस्वीर के साथ पीसी ने लिखा-Home।

वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए  तो प्रियंका के पास इस समय कुछ प्रोजेक्ट लाइन में हैं। वह जल्द ही  अमेरिकी फिल्म 'लव अगेन' में एक्टर सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ नजर आने वाले है। वह हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडेन के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो की थ्रिलर सीरीज़ सिटाडेल में नजर आने वाले है। जिसके उपरांत वह वह हाई-प्रोफाइल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म जी ले जरा में दिखाई देने वाली है। 

जानिए कैसे चर्चाओं में आए डॉन चीडल

18 माह की बेटी संग पार्क पहुंची ये एक्ट्रेस

किम के बिकनी लुक ने ढाया फैंस के दिलों पर कहर...बढ़ गई लोगों की धड़कने

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -