प्रियंका चोपड़ा की माँ ने बताई निक से तलाक की खबरों की सच्चाई
प्रियंका चोपड़ा की माँ ने बताई निक से तलाक की खबरों की सच्चाई
Share:

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नाम को बदल लिया है। जी दरअसल अदाकारा ने अपने नाम के बाद लिखे हुए अपने पति के सरनेम जोनस को हटा दिया है। उनके इस कारनाम के बाद से उनके तलाक की खबरें चर्चा में है। वैसे प्रियंका ने अब तक ऐसा करने के पीछे की वजह नहीं बताई है और इसी के चलते उनके और निक की तलाक की खबरें वायरल होने लगी।

अब इन सभी के बीच प्रियंका की मां का रिएक्शन सामने आ गया है। हाल ही में उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा है कि, 'ये सब बकवास बातें हैं। अफवाहों को ना फैलाएं।' वैसे भले ही प्रियंका ने सरनेम हटा दिया है, लेकिन अभिनेत्री ने निक को फॉलो जरूर किया है और सरनेम हटाने के बाद उनके पोस्ट को लाइक भी किया है। जी दरअसल निक ने तलाक की खबरों के बीच अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया जिसे प्रियंका ने भी लाइक किया है। ऐसे में फैंस कन्फ्यूज हो रहे हैं कि अगर सब ठीक है तो एक्ट्रेस ने अपना सरनेम क्यों हटाया?

वैसे अब इस बारे में तो खुद प्रियंका ही बता सकती हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने निक के साथ दिवाली सेलिब्रेट की थी। इसी के साथ वह जोनस ब्रदर्स के शो में उन्हें सपोर्ट करने गई थीं। दोनों ने साथ में काफी क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। इन सभी के बीच प्रियंका की फिल्म मैट्रिक्स से उनका पोस्टर भी रिलीज हुआ था। उसमे प्रियंका का लुक काफी अलग था जो फैंस को पसंद भी आ रहा था। फिलहाल प्रियंका की तलाक की खबरों ने उनके फैंस को निराश किया हुआ है।

होने जा रहा है निक-प्रियंका का तलाक!, अभिनेत्री ने किया इशारा

'मरते दम तक राहुल-प्रियंका का वफादार रहूंगा।।', पंजाब में सिद्धू का बड़ा बयान

'प्रियंका के कारण वापस हुए कृषि कानून।।', रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी को दिया PM के फैसले का क्रेडिट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -