निक जोनस नहीं बल्कि इस अभिनेता के साथ प्रियंका चोपड़ा की शादी करवाना चाहते थे घरवाले, जानिए क्या है मामला?
निक जोनस नहीं बल्कि इस अभिनेता के साथ प्रियंका चोपड़ा की शादी करवाना चाहते थे घरवाले, जानिए क्या है मामला?
Share:

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया का एक मशहूर नाम हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की सूचि भारत के साथ साथ विदेश में भी लंबी है। प्रियंका ने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया और फिर हॉलीवुड की ओर रूख किया था। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2018 में पॉप सिंगर निक जोनस के साथ विवाह किया था। मगर उनके घर वाले मोहित रैना को अभिनेत्री के लिए पसंद करते थे।

निक से शादी से पहले अभिनेत्री ने उनको करीब एक वर्ष तक डेट किया था। एक दूसरे को समझने के पश्चात् ही दोनों ने शादी की थी। हालांकि, प्रियंका के घरवाले चाहते थे कि अभिनेत्री मोहित रैना से शादी करें। चर्चा के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनकी मौसी बोलती थीं मोहित रैना से उनको शादी करनी चाहिए। मोहित एक संस्कारी, ईमानदार तथा युवा लड़के हैं। इतना ही नहीं प्रियंका की आंटी ने ये तक बोला था कि मोहित भी अभिनेता हैं तथा प्रियंका के ही फील्ड से हैं। ऐसे में वह परफेक्ट मैच हो सकते हैं।

वही जब मोहित रैना को इसके बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि ये सुनना बेहद अच्छा और रोमांचक है। मोहित के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। अभिनेता के अनुसार, ‘अब तो उनकी शादी हो गई’ क्या कर सकते हैं। सभी को पता है आज मोहित एक चमका सितारा हैं तथा लाखों दिलों पर राज करते हैं।

पश्चिम बंगाल में कंगना के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें क्या है पूरी बात

क्या सलमान के फैंस को लगेगा झटका, स्थगित हो जाएगी राधे की रिलीजिंग

शाहिद कपूर की इस आदत से परेशान हैं मीरा, फोटो शेयर कर कहा- ‘क्या सभी आदमी ऐसे होते हैं?’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -