विदेश में देसी गर्ल बनी प्रियंका, सूट में शेयर की तस्वीरें
विदेश में देसी गर्ल बनी प्रियंका, सूट में शेयर की तस्वीरें
Share:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) अपनी अदाओं से इन दिनों सभी का दिल जीत रहीं हैं और उनकी हर एक अदा पर उनके चाहने वाले फिदा हो जाते हैं। आप सभी को बता दें कि इन दिनों प्रियंका लॉस एंजिल्स में रह रही हैं और वहां से तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। अभी कुछ समय पहले देसी गर्ल ने अपने परिवार और पति निक जोनास के साथ होली मनाया था और उस दौरान के फोटोज ने सभी का दिल जीता था। अब इसी बीच एक्ट्रेस ने अपना देसी लुक शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है।

आप सभी जानते ही होंगे प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने देश भारत से दूर है, लेकिन वो हर त्योहार दिल खोलकर वहां मनाती है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना नया लुक शेयर किया है, जिसमें वो अपने देसी अंदाज से सबको दीवाना बना रही है। आप देख सकते हैं एक्ट्रेस लेमन येलो एंड व्हाइट कलर के सलवार सूट में अलग- अलग पोज देती दिख रही है। इस दौरान ब्लू गॉगल लगाए वो काफी स्टनिंग लग रही है। आप सभी देख सकते हैं उनका लुक कातिलाना है और उनके बाल खुले है जो तेजी से हवा से उड़ रहे है। एक्ट्रेस ने बड़ी-बड़ी बालियां पहनी है और हाथों में उनके चूड़ियां दिख रही है।

इस दौरान वह काफी खुश लग रही है और उनके आस- पास का बैकग्राउंड भी काफी खूबसूरत है। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में अदाकारा ने लिखा है, 'जब सूरज अभी-अभी निकला हो।' वहीँ इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, देसी गर्ल। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, हमारी सनसाइन। अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो प्रियंका चोपड़ा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ जी ले जरा में दिखाई देने वाली हैं।

रणबीर-आलिया की शादी में इस मशहूर डिजाइनर की ड्रेस पहनेंगी नीतू कपूर

पठान के बाद साउथ निर्देशक की फिल्म की शूटिंग में जुटे शाहरुख़, सामने आई तस्वीर

इस मशहूर एक्ट्रेस ने नहाते हुए शेयर कर दी तस्वीर, देखकर उड़े फैंस के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -