सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम, जानिए क्या रखा?
सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम, जानिए क्या रखा?
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बेटी का इसी वर्ष जनवरी में जन्म हुआ है। सरोगेसी से माध्यम से प्रियंका और निक जोनस नन्ही राजकुमारी के माता-पिता बने हैं। प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी की झलक दुनिया को नहीं दिखाई है। ना ही उनकी बेटी का नाम सामने आया है। किन्तु अब प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

प्रियंका और निक की बेटी के नाम से सस्पेंस उठ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बहुत सोच विचार के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम तय कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका और निक की बेटी का नाम Malti Marie Chopra Jonas है। रिपोर्ट में साथ ही प्रियंका की बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट मिलने का दावा किया है। इस प्रमाण पत्र के अनुसार, प्रियंका की बेटी मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के San Diego में रात 8 बजे के बाद हुआ था।  

वही अभी तक कपल की ओर से बेटी के नाम को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। वैसे पिछली एक रिपोर्ट में बताया गया था कि प्रियंका अपनी बेटी का नाम निक तथा अपने कल्चर को ध्यान में रखते हुए रखेंगी। ये नाम दोनों के कल्चर का मिश्रित होगा, क्योंकि प्रियंका (Priyanka Chopra) तथा निक दोनों ही अपने रूट्स से बहुत जुड़े हुए हैं। 

कई वर्षों के बाद एक बार फिर फिल्मों में होगी मन्दाकिनी की वापसी

फैंस को लगेगा बड़ा झटका...साजिद नाडियावाल ने सलमान की इस मूवी से खींचा अपना हाथ

देर रात पार्टी के लिए निकली मलाइका अरोड़ा, एक गांठ पर टिका एक्ट्रेस का टॉप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -