सिटाडेल की शूटिंग सेट से सामने आए प्रियंका चोपड़ा के फोटोज, एक्शन अवतार में आईं नजर
सिटाडेल की शूटिंग सेट से सामने आए प्रियंका चोपड़ा के फोटोज, एक्शन अवतार में आईं नजर
Share:

बॉलीवुड में देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नयी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। जी दरअसल प्रियंका आजकल हॉलीवुड में अपना नाम कमा रही हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में शूटिंग सेट से प्रियंका और उनके को-एक्टर रिचर्ड मैडन की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। यह तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में प्रियंका एक दम एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में रिचर्ड मैडन और प्रियंका चोपड़ा साई-फाई आउटफिट्स में हार्नेस से लटके नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi (@jerryxmimi)

आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा ने सिल्वर और ब्लैक कलर का कॉस्ट्यूम पहना है और रिचर्ड ओलिव ग्रीन कलर के कॉस्ट्यूम में दमदार नजर आ रहे हैं। वैसे इन दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि यह फिल्म एक्शन से भरी हुई है और इसमें प्रियंका एक बार फिर एक्शन करते नजर आने वाली हैं। आप देख सकते हैं एक तस्वीर में तो प्रियंका चोपड़ा ATV मशीन चलाती भी नजर आ रही हैं।

मशीन में गन जैसे हथियार लगे हुए हैं। आपको पता हो कि एवेंजर्स फेम डायरेक्टर रुसो ब्रदर्स की इस सीरीज में प्रियंका गेम ऑफ थ्रोन्स एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ नजर आने वाली हैं। वैसे सिटाडेल अमेजन प्राइम की सीरीज है, और इसका ऐलान साल 2018 में किया गया था। बीते साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी लेकिन अब इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है जो लंदन में की जा रही है। वहीं सिटाडेल की रिलीज डेट का ऐलान भी अब तक नहीं हो पाया है।

रिश्वत में महिला की अस्मत मांगने वाला RPS ऑफिसर कैलाश बोहरा जयपुर से गिरफ्तार

'नच बलिए 10' का हिस्सा बनने पर अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक में कहर बरपा रहा कोरोना, सीएम येदियुरप्पा ने बुलाई आपात बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -