प्रियंका ने सासू मां को दी जन्मदिन की बधाई और की एक शिकायत
प्रियंका ने सासू मां को दी जन्मदिन की बधाई और की एक शिकायत
Share:

प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने ससुराल वालों के साथ अधिक से अधिक समय बिताती हैं। अब आज उनकी सासू मां और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का जन्मदिन है। इन दोनों का जन्मदिन एक ही दिन आता है। ऐसे में इन दोनों के लिए प्रियंका ने बेहद स्पेशल पोस्ट लिखा है और दोनों को जन्मदिन की बधाई दी है। आप देख सकते हैं प्रियंका ने लगातार दो पोस्ट किए हैं। इनमे एक पोस्ट में उन्होंने अपने भाई सिद्धार्थ संग बचपन की तस्वीर शेयर की है, और दूसरी पोस्ट में वह सासू मां डेनिस जोनस संग नजर आ रहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

अदाकारा ने अपने भाई सिद्धार्थ संग बचपन की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक को सिद।।ढेर सारा प्यार।। काश मैं वहां होती और हम मिलकर तुम्हारा जन्मदिन सेलिब्रेट कर पाते। तुम्हें ढेर सारी खुशी और प्यार मिले।' वहीं अपनी सासू मां संग दो तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो, मैं सौभाग्यशाली हूं कि आप मेरी जिंदगी में हैं। आज के दिन ढेर सारा प्यार और खुशियां भेज रही हूं। बहुत मिस कर रही हूं। साथ ही प्रियंका इसकी भी शिकायत करती हैं कि उनकी और सासू मां की ज्यादा तस्वीरें नहीं हैं। ऐसे में उन्हें साथ में और भी तस्वीरें खिंचवाने की जरूरत है।'

वहीं प्रियंका के पति निक जोनस ने इंस्टा स्टोरी में अपनी मां को विश किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हैपी बर्थडे मॉम, लव यू।' अब बात करें प्रियंका के काम के बारे में तो वे पिछली बार नेटफ्लिक्स की वेब फिल्म वाइट टाइगर में दिखी थीं। अब जल्द ही प्रियंका रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज में दिखाई देंगी।

प्राइवेट बिजली कंपनियों ने कांग्रेस को खिलाए करोड़ों रुपए, पंजाब AAP का आरोप

जीएचएमसी ने रखा 18 नई परियोजनाओं के निर्माण का प्रस्ताव

पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- बिना मास्क पहने घूमना ठीक नहीं।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -