The Matrix Resurrections में इस किरदार को निभाती हुई नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा
The Matrix Resurrections में इस किरदार को निभाती हुई नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा
Share:

Matrix सीरीज के चौथे पार्ट 'The Matrix Resurrections ' के कोरियन पोस्टर के रिलीज होती ही मूवी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की भूमिका की चर्चा ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। पोस्टर सामने आने से यह तो स्पष्ट हो चुका है कि बीते कुछ वक़्त से चल रही सुर्खियां सही थीं। Matrix के चौथे भाग में प्रियंका सती की भूमिका में दिखाई देने वाली है। 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस मूवी में प्रियंका की भूमिका होने की वजह से उनके फैंस बहुत खुश हैं। 

मालूम हो कि 'Matrix' फ्रेंचाइजी का प्रथम हिस्सा 'द Matrix' साल 1999 में रिलीज किया गया था। दूसरा पार्ट 'The Matrix Reloaded' मई 2003 में और तीसरा 'The Matrix Revolution' नवंबर 2003 में रिलीज कर दिया गया था। अब फैंस को इस साइंस फिक्शन के चौथे भाग की प्रतीक्षा की जा रही है।  तो चलिए जानते हैं Matrix 4 से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

वॉर्नर ब्रोस कोरिया ने इंस्टाग्राम पर मूवी का एक पोस्टर 1 दिसंबर 2021 को शेयर किया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा दिखाई दे रही है। पोस्टर पर कोरियन भाषा में मूवी का नाम और प्रियंका के रोल का नाम भी बताया गया है। मूवी में राम कंद्र और कमला की बेटी सती का किरदार बिना किसी उद्देश्य के जोड़ा गया था। वह दोनों के प्यार की निशानी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Matrix सीरीज की यह पहली मूवी है जिसका निर्देशन लाना वाचावोस्की ने अकेले किया है। इससे पहले आए तीनों पार्ट को लाना ने अपनी बहन लीली वाचावोस्की के साथ मिलकर डायरेक्ट कर चुके है। Matrix के चौथे पार्ट में पुराने कलाकारों के साथ ही कुछ नए चेहरे भी दिखाई देने वाले है। इसमें कियानू रीव्स, कैरी -ऐन मॉस और जाडा पिंकेट स्मिथ भी दिखाई देने वाले है। इनके साथ ही याहया अब्दुल मतीन 2, जेसिका हेनविक, नील पैट्रिक हैरिस, जोनाथन ग्रोफ, टोबी ऑनवुमेयर, मैक्स रीमेल्ट, इरेंड्रिया इबारा, प्रियंका चोपड़ा, एंड्रियु काडवेल, ब्रायन जे स्मिथ, एलेन हॉलमैन और क्रिस्टिना रिकी भी मूवी में नज़र आने वाले है।

यह भी पहली बार होगा कि Matrix की किसी मूवी की स्कोरिंग डॉन डैविस नंही करने वाले है। वॉर्नर ब्रोस के अनुसार इस बार मूवी की स्कोरिंग जॉनी क्लिमेक और टॉम टिक्वर करने वाले है। The Matrix Resurrections का वर्ल्ड प्रीमियर 18 दिसंबर को सैन फ्रैंसिस्को में होगा इसके उपरांत 22 दिसंबर को इसे दुनिया भर के सिनेमा घरों में रिलीज किया जाने वाला है।

इंडस्ट्री एसोसिएशन अवॉर्ड प्रेजेंट कर रही थी ब्रिटिश सिंगर चार्ली, कैमरे में कैद हो गया Opps मोमेंट

'लगता है किम को है ब्लैक रंग से प्यार' तस्वीर पर फैन ने किया कमेंट

अपनी बुक में विल स्मिथ ने लिखी ऐसी बात, फैंस भी नहीं जानते होंगे ये राज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -