अपने पति के कपड़े चुराकर पहनती है प्रियंका, पोस्ट शेयर कर किया खुलासा
अपने पति के कपड़े चुराकर पहनती है प्रियंका, पोस्ट शेयर कर किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने फैंस का दिल जीत चुकी है। अपने धमाकेदार अभिनय के अलावा  वह हमेशा ही अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकन के रूप में विश्वभर में फेमस हो चुकी हैं। वही फिलहाल एक्ट्रेस वर्क-कम-वकेशन कमिटमेंट्स के चलते जर्मनी में अपने दिन बिता रही है। वह सोशल मीडिया पर फैन्स को इससे जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती है। और यह बात तो सभी जानते है कि सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया चैलेंज देखने को मिल ही जाता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर 'How It Started and How It's Going' चैलेंज जबरदस्त छाया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने भी इस चैलेंज को ऐक्सेप्ट करते हुए एक मजेदार पिक्चर साझा की है। साथ में यह बात भी एक्सेप्ट की है कि वह अपने पति निक जोनस के कपड़े चुराती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट कि है, और यह पोस्ट निक की तस्वीर वाला है। इसमें निक पूरे वाइट कपड़े पहने दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी पिक्चर में प्रियंका ने भी सेम वही कपड़े पहने हुए नज़र आ आ रही है। इस पिक्चर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि , "निक जोनस तुम्हारे कपड़े चुराने में बहुत मजा आता है।" प्रियंका कि ये पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैन्स उनके इस अन्दाज़ को बेहद पसंद कर रहे हैं।

जिसके साथ ही प्रियंका ने एक और पिक्चर शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर उनके लिए प्यार मेसेज शेयर किया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि ,उन्हें परिणीति की बहुत याद आती है। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देने वाली है । ये जोड़ी पहली बार 'द व्हाइट टाइगर' में एक साथ नज़र आएंगी।

 

 

विजय वर्मा ने बॉलीवुड में अपने संघर्ष को लेकर किया खुलासा

'दुर्गावती' फिल्म को लेकर घबरा रहीं हैं भूमि, जानिए क्या है वजह

बर्थडे से पहले ही हिमांश ने खुद को दिया खास गिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -