'सोना' पहुंची प्रियंका चोपड़ा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
'सोना' पहुंची प्रियंका चोपड़ा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को आज कौन नहीं जानता। प्रियंका ने अपने काम से लेकर अपने दमदार फोटोज और वीडियो से फैंस का दिल जीता है। वैसे प्रियंका शादी के बाद से निक जोनस संग न्यूयॉर्क में रह रहीं हैं। लेकिन अदाकारा को अब भी अपने देश भारत से गहरा लगाव है और यही वजह है कि प्रियंका ने न्यूयॉर्क में सोना नाम से एक इंडियन रेस्तरां खोला है। यहाँ आए दिन प्रियंका विजिट भी करती रहती हैं और स्वादिष्ट भारतीय पकवानों का मजा लेने से खुद को रोक नहीं पाती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

अभी कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा यहाँ पानीपुरी खाती नजर आई थीं। अब एक बार फिर अभिनेत्री अपने रेस्तरां पहुंची और उन्होंने खूब एंजॉय किया। जी दरअसल उन्होंने रेस्तरां के शानदार इंटीरियर के बीच तस्वीरें भी खिंचाईं जो अब वायरल हो रही है। अभिनेत्री ने रेस्तरां के अलग-अलग जगहों से पोज देते हुए फोटोज शेयर कीं है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस दौरान वह रेस्तरां के किचन में भी गईं जहां बावर्ची खाना बना रहे थे। आप देख सकते हैं प्रियंका इस दौरान व्हाइट ड्रेस में नजर आईं और उनकी खूबसूरती गजब रही।

अभिनेत्री ने अपने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है- ''न्यूयॉर्क के दिल में टाइमलेस भारत। @sonanewyork को मेरा ढेर सारा प्यार।'' उनकी इन तस्वीरों पर इलियाना डिक्रूज और पति निक जोनस ने भी कमेंट किया है। काम के बारे में बात करें तो आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं। इसके अलावा वे द मैट्रिक्स और टेक्स्ट फॉर यू जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं।

लगातार बढ़ते जा रहे है पेट्रोल-डीजल के दाम, आज फिर हुआ भारी इजाफा

13 साल की उम्र में संघ से जुड़े, भाजपा अध्यक्ष और यूपी के सीएम भी रह चुके हैं राजनाथ सिंह

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -