अब प्रियंका चोपड़ा करेंगी एवेंजर्स एंडगेम के निर्देशक रूसो ब्रदर्स के साथ काम, जानिए पूरी बात
अब प्रियंका चोपड़ा करेंगी एवेंजर्स एंडगेम के निर्देशक रूसो ब्रदर्स के साथ काम, जानिए पूरी बात
Share:

बेवॉच से हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा के हाथ अब एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा हुआ है। एक्ट्रेस प्रियंका दुनियाभर में कमाई के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली सुपरहीरो फ़िल्म एवेंजर्स एंडगेम के डायरेक्टर्स रूसो ब्रदर्स के साथ काम करने वाली है। इसके अलावा प्रियंका की इस उपलब्धि पर उनके पति निक जोनस ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस प्रियंका ने यह ख़बर सोशल मीडिया एकाउंट्स से शेयर की है। यह एक बेव सीरीज़ होगी, जिसका निर्माण अमेजन प्राइम कर रहा है। सिटेडल (Citadel) शीर्षक से बन रही वेब सीरीज़ में प्रियंका जाने-माने एक्टर रिचर्ड मेडन के साथ स्क्रीन साझा कर सकती है । 

इसके अलावा प्रियंका फ़िलहाल नेटफ्लिक्स ओरिजिनल द व्हाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके अपोज़िट राजकुमार राव हैं। यह फ़िल्म अरविंद अडीगा के इसी नाम से आये नॉवल पर आधारित है। एक्ट्रेस प्रियंका की इस पोस्ट पर निक जोनस ने फायर की इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा प्रियंका ने लिखा है- टैलेंटड रिचर्ड मेडन और अद्भुत रूसो ब्रदर्स के साथ काम करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं। तैयार हो जाइए, सिटेडल कई परतों वाली अंतरराष्ट्रीय फ्रेंचाइजी होगी, जो भारत, इटली और मैक्सिको में स्थानीय भाषाओं में भी आएगी। यह सही मायनों में ग्लोबल कंटेंट हो सकता है । बहुत जल्द ही बाक़ी डिटेल्स शेयर करूंगी।प्रियंका काफ़ी समय से हॉलीवुड में अपना करियर बनाने में जुटी हैं। 

इसके अलावा ड्वेन जॉनसन के साथ बेवॉच से उन्होंने डेब्यू किया था। इससे पहले क्वांटिको सीरीज़ के ज़रिए उन्होंने पश्चिमी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। प्रियंका की पिछली हॉलीवुड फ़िल्म इज़ इंट इट रोमांटिक है, जो भारत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। बॉलीवुड की बात की जाए तो प्रियंका की लास्ट फ़िल्म द स्काई इज़ पिंक है, जो एक सच्ची घटना से प्रेरित थी। इस फ़िल्म में फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम उनके साथ मुख्य भूमिकाओं में थे। फ़िल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया था। भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पायी थी। फिलहाल क्रिटिक्स ने इसकी काफ़ी सराहना की थी। 

 

खास सैटेलाइट लांच का हिस्सा बनेगी सोना मोहपात्रा, आया फ्रांस की स्पेस एजेंसी का बुलावा

इस अभिनेत्री से प्रेणना ले रही है कृति सेनन, अपनी अगली फिल्म के लिए किया यह काम

मकर संक्रांति पर शाहिद की बेटी मीशा पतंग उड़ाते हुए आई नजर, मीरा राजपूत ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -