‘The Matrix Resurrection’ में ये किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा, वॉर्नर ब्रोस ने किया खुलासा
‘The Matrix Resurrection’ में ये किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा, वॉर्नर ब्रोस ने किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना परचम लहराने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ‘द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस’ (The Matrix Resurrection) में सती की भूमिका निभाएंगी। इस खबर को हाल ही में वार्नर ब्रोस (Warner Bros) ने कंफर्म किया। हालांकि सती के तौर पर प्रियंका के किरदार को लेकर बीते बहुत वक़्त से अटकले लगाई जा रही थी। मगर प्रोडक्शन टीम की ओर से पहली बार ऑफिशियल पुष्टि हुई है।

वार्नर ब्रोस ने बीते माह कोरियाई पोस्टर के साथ अंग्रेजी पोस्टर भी साझा किया गया था। जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म का टाइटल तथा उनके किरदार सती के बारे में दिखाया गया था। वार्नर ने पोस्टर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में हैशटैग सती भी लिखा था। वार्नर ब्रोस की प्रेस रिलीज को कोट करते हुए बताया, "प्रियंका युवा सती की भूमिका निभाएंगी। मैट्रिक्स रिवॉल्यूशन में पहले इस भूमिका को तनवीर अटवल ने निभाया था। वार्नर ब्रोस की रिलीज में बताया गया है कि सती एक ऐसी लड़की है जो सच्चाई को देखने की क्षमता रखती हैं। वो बुद्धिमान हैं।” प्रियंका के प्रशंसक इस खबर से बहुत खुश है। उन्होंने प्रियंका की प्रशंसा करते हुए कहा वे इस भूमिका के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। हाल ही मैट्रिक्स का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें वो अपनी मूवी की पहली लाइन बोलती दिखाई दे रही है।

वही मैट्रिक्स की इस सीरीज को लाना वाचावोस्की ने निर्देशित किया है। इससे पहले के तीन पार्ट्स को लाना ने अपनी बहन लीली वाचावोस्की के साथ मिलकर निर्देशित किया था। मैट्रिक्स के चौथे सीजन में कुछ नए तथा कुछ पुराने चेहरे दिखाई देने वाले हैं। इसमें कियान रीव्स, कैरी- एन मॉस एवं जाडा पिकेंट स्मिथ भी दिखाई देने वाले हैं। इनके साथ नील पैट्रिक हैरिस, जोनाथन ग्रोफ, टोबी ऑनवुमेयर, प्रियंका चोपड़ा सहित कई कलाकार दिखाई देने वाले हैं। द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस का वर्ल्ड प्रीमियर 18 दिसंबर को सैन फ्रैंसिस्कों में होगा। जिसके पश्चात् 22 दिसंबर को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस कारण कैटरीना कैफ ने नहीं किया विक्की कौशल संग रिश्ता ऑफिशियल?

नेहा ने दिखाई विक्की-कैटरीना की शादी के वेडिंग वेन्यू की झलक!

आज शाही शादी करेंगे विक्की-कैटरीना, विकिपीडिया ने बताया पति-पत्नी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -