बेबी प्लानिंग पर प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा
बेबी प्लानिंग पर प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा
Share:

बीते दिनों ही ओपरा विनफ्रे ने ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू मेगन मार्कल का एक इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्यू के दौरान ओपरा विनफ्रे ने मेगन से उनके तीसरे बच्चे के बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने मेगन से शाही परिवार को लेकर भी कई सवाल किए। अब इस इंटरव्यू के बाद से ही ओपरा विनफ्रे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में ओपरा विनफ्रे ने बॉलीवुड में अपने अंदाज से सभी का दिल जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू लेकर सनसनी मचा दी है। जी दरसल इस इंटरव्यू में ओपरा विनफ्रे ने प्रियंका चोपड़ा से कई सवाल पूछे हैं। वहीं ओपरा विनफ्रे से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो कब मां बनने वाली हैं।

आप देख सकते हैं सुपर सोल विद ओपरा विनफ्रे का एक प्रोमो सामने आया है इसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। इसी बीच बेबी प्लानिंग की बात सुनकर प्रियंका चोपड़ा हैरान हो गईं। उसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा विनफ्रे से कहा, 'मैंने अब तक भी फैमिली प्लानिंग के बारे में कुछ नहीं सोचा है।' वहीं ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में निक जोनस से अपने रिश्ते के बारे में प्रियंका ने खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने ओपरा विनफ्रे को बताया, 'पति पत्नी से पहले मैं और निक अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों एक दूसरे से सारी बातें शेयर करते हैं। निक हर मसले को बहुत ही समझदारी के साथ हैंडल करते है।'

वैसे आप जानते ही होंगे कि शादी के बाद से लेकर अब तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच मतभेद की कोई खबर नहीं आई है। यही वजह है कि फैंस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बॉलीवुड का आइडियल कपल बताते हैं। दोनों को बहुत पसंद किया जाता है और दोनों एक दूजे के साथ आए दिन अपने वीडियो और फोटोज को शेयर करते हैं।

राज्यसभा में इंटर्नशिप, फेलोशिप करना का सुनहरा मौका, जानिए पूरा विवरण

ऑस्ट्रेलिया शिक्षा क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वापस लाने के लिए कर रही है ये काम

खौफनाक: अफगान में हुआ बम ब्लास्ट, 8 लोगों ने गवई अपनी जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -