प्रियंका चोपड़ा ने लॉन्च किया रेस्टोरेंट 'सोना', शेयर किया भावुक पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने लॉन्च किया रेस्टोरेंट 'सोना', शेयर किया भावुक पोस्ट
Share:

प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन अदाकारा है और अपने काम से उन्होंने सभी का दिल जीता है। प्रियंका ऐसी अदाकारा है जो कभी भी अपने फैंस को हैरान करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। जी हाँ और इस बार भी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) अपने फैंस के लिए कुछ ऐसी ही रोमांचक खबर लेकर आई हैं। जी दरअसल बीते साल ही बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में कदम रखा है। जी हाँ और उन्होंने न्यूयॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला है जिसका नाम है 'सोना'। इन सभी के बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्टोरेंट सोना को लॉन्च किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इसको लेकर प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि, 'उन्होंने अपने हॉस्पिटेलिटी वेंचल सोना को लॉन्च कर दिया है। जिसको लेकर वह काफी खुश भी हैं।' इसी के साथ हम आपको यह भी बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्टोरेंट सोना की लॉन्चिंग की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा ने अपने को-फाउंडर मनीष गोयल के साथ एक वीडियो साझा की। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वास्तव में सोना के उनके लिए क्या मायने हैं। इसी के साथ प्रियंका ने लिखा- : 'लॉन्च डे आ गया है! मैं आप सभी को सोना होम से परिचित कराते हुए गर्व महसूस कर रही हूं। भारत से आना और अमेरिका को अपना दूसरा घर बनाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मेरी यात्रा ने मुझे एक ऐसी जगह पहुंचा दिया, जहां मुझे दूसरा परिवार और दोस्त मिले। मैं जो कुछ भी करती हूं उसमें भारत का एक टुकड़ा लाई हूं और यह वास्तव में उसी विचार का विस्तार है।'

वहीं आगे उन्होंने लिखा- 'हमारे दिल और विरासत के लिए कुछ इतना करने के लिए @maneeshkgoyal के साथ-साथ पूरी टीम के साथ काम करना बहुत शानदार था। भारतीय संस्कृति अपने अतिथी के सम्मान के लिए जानी जाती है। यह समुदाय और लोगों को एक साथ लाने के बारे में है… और मेरे लिए सोना होम का लोकाचार की तरह है। हम आशा करते हैं कि आप अपने घर में मेजबानी, समुदाय, परिवार और संस्कृति के लिए हमारे समान प्रेम का अनुभव करेंगे।'

तलाक की खबरों पर सिद्धार्थ जाधव ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

प्रभास ने रातों-रात बढ़ाई फीस, निर्माताओं को लगा बड़ा झटका

क्या भारत में सिनेमा की जगह छीन लेगा OTT प्लेटफॉर्म...?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -