बर्थडे पर लाल ड्रेस और हाई हिल्स में जमकर थिरकतीं नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
बर्थडे पर लाल ड्रेस और हाई हिल्स में जमकर थिरकतीं नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
Share:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते 18 जुलाई को मियामी में अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान उनके पति उनके साथ रहे. वहीं इस मौके पर प्रियंका की फैमिली ने एक पार्टी की और इस पार्टी में एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी शामिल रहीं. वहीं अब परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर की है और इस पार्टी से प्रियंका का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं. जी हाँ, प्रियंका चोपड़ा ने जिस गाने पर डांस किया है उसके लिरिक्स हैं 'हाई हील्स रेड ड्रेस'.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

High Heels Red Dress #HappyBirthdayPriyanka @priyankachopra

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on

वहीं इस गाने को मैच करते हुए प्रियंका ने रेड शिमरी ड्रेस और हाई हील्स पहने हैं. आप सभी को बता दें कि इस वीडियो में प्रियंका फनी अंदाज में डांस कर रही हैं और इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके पति निक जोनस ने लिखा, 'बर्थडे गर्ल इन रेड.' आप सभी को यह भी बता दें कि प्रियंका के बर्थडे पर उन्हें दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं और अब तक बधाइयों का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है.

वहीं निक जोनस ने प्रियंका की पिंक साड़ी में खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया, जबकि उनकी सास ने भी प्रियंका की शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा है 'आई लव यू दिल'. इसी के साथ उनकी देवरानी सोफी टर्नर, जो जोनस, डेनिएल जोनस ने भी प्रियंका को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. आप सभी जल्द ही प्रियंका चोपड़ा को 'द स्काई इज पिंक' में देखने वाले हैं.

IDiva मैगज़ीन के कवर पर बोल्ड लुक में नज़र आई तब्बू, देखें फोटोज

जब बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद सुसाइड करने निकली प्रियंका..!

Movie Review : 90 के दशक में ले जाएगी बचपन वाली The Lion King की कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -