प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा, देखकर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती का चेहरा, देखकर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन ख़बरों में छाई रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जब से अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म का ऐलान किया था, तभी से प्रशंसक उनकी नन्ही परी की झलक पाने के लिए बेताब थे। जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस मालती के साथ फोटोज साझा करती थीं, मगर कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं, अब पहली बार प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा दिखाया है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को बेटी मालती मैरी के साथ पहली बार पब्लिक एपियरेंस दी। प्रियंका चोपड़ा निक जोनस एवं उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने के चलते इवेंट में पहुंची थीं। यहां वह मालती के साथ जोनस ब्रदर्स की खुशी में सम्मिलित हुईं। व्हाइट कलर के टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में मालती बेहद क्यूट लग रही थी। वहीं, प्रियंका मालकी को अपनी गोद में लिए दिखाई दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के चलते का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मालती प्रियंका की गोद में बैठी हुई हैं तथा निक अपनी स्पीच के चलते बेटी का नाम लेते हैं। ऐसे में प्रियंका मालती को अपनी गोद में खड़ा करके निक की ओर संकेत करती हैं। वीडियो में मालती को देख प्रशंसक बहुत खुश हैं तथा प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक ने लिखा, 'आखिरकार मालती की झलक देखने को मिली, वह बहुत क्यूट है', तो दूसरे ने कहा, 'मालती निक की तरह लगती है।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

'मुझे छूने तो दीजिए', बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट ने कास्टिंग काउच को लेकर किया बड़ा खुलासा

ब्रा के साथ उर्फी ने पहन डाली ऐसी चीज, ड्रेस देखकर चकरा जाएगा दिमाग

OMG ये क्या हो गया उर्फी जावेद को! एक्ट्रेस का नया अवतार देख चौंके लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -