पिता की 7वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुईं प्रियंका
पिता की 7वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुईं प्रियंका
Share:

बॉलीवुड में अपने दमदार अंदाज के लिए मशहूर होने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पिता की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद किया है. जी दरअसल बीते कल यानी 10 जून को प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की 7वीं पुण्यतिथि थी और प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया था. आप देख सकते हैं प्रियंका ने अपने पिता अशोक चोपड़ा की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा-'हम दिलों की डोर के जरिए अनंत तक जुड़े हुए हैं. हर रोज आपको याद करती हूं डैड.' वैसे आप सभी को हम बता चुके हैं कि प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा भारतीय आर्मी में फिजिशियन थे. जी हाँ, वहीँ उन्होंने प्रियंका को बॉलीवुड में सेटल करने में उनका बहुत साथ दिया था. वहीं प्रियंका अपने पिता से काफी करीब थी. वैसे प्रियंका के पिता ने कैंसर से लंबे समय तक लड़ाई लड़ी थी. वहीं 10 जून, 2013 को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी.

अपने पिता के निधन के बाद प्रियंका बुरी तरह टूट गई थी और उसके बाद में उन्होंने बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला और इंडस्ट्री में एक बेहतरीन मुकाम हासिल किया. वैसे आप जानते ही होंगे प्रियंका आज बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड का भी एक लोकप्रिय चेहरा है. वहीं उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. इसी के साथ आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लांस एंजेलिस में हैं.

जब सैफ ने खोला था करीना का गहरा राज, रात में सोने से पहले करती हैं यह काम

बिना मास्क के सड़क पर मल्लिका को वर्कआउट करते देख भड़के फैंस

राम गोपाल वर्मा ने की अपनी इन दो बॉलीवुड फिल्मों की घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -