ससुराल में अपने ‘बच्चों’ के साथ एंजॉय कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा
ससुराल में अपने ‘बच्चों’ के साथ एंजॉय कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा
Share:

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ ससुराल में समय बिता हैं। वैसे तो प्रियंका बड़ी व्यस्त अदाकारा हैं लेकिन जब भी उन्हें वक्त मिलता है वह परिवार के साथ समय बिताती हैं। आप तो जानते ही होंगे प्रियंका और निक अपने पेट डॉग्स से कितना प्यार करते हैं। इस समय दोनों के पास 3 डॉग्स हैं और तीनों को दोनों अपने बच्चों के जैसे रखते हैं। केवल यही नहीं बल्कि तीनों डॉग्स के अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैं। प्रियंका खुद को उन डॉग्स की मम्मी बताती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने तीनों डॉग्स की फोटो शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gino Chopra Jonas (@ginothegerman)

आप देख सकते हैं इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि वह तीनों के साथ समय बिता रही हैं। इस तस्वीर में तीनों जिस तरह पोज दे रहे हैं वह देखने लायक है। बीते दिनों ही प्रियंका ने अपनी बेटी डायना के साथ एक फोटो शेयर की थी। यह तस्वीर डायना के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुई थी और इसके साथ कैप्शन में लिखा था, ‘मम्मी और मैं।’ इसके अलावा प्रियंका ने अपनी सिंगल फोटो भी शेयर की है।

इस फोटो में उनके चेहरे पर सूरज की लाइट चमक रही है। तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने लिखा है, 'लाइट में जी रही हूं।' वैसे बीते दिनों ही प्रियंका ब्रिटिश अकादमी अवॉर्ड को रिप्रेजेंट करती दिखीं। उस दौरान प्रियंका के साथ कुछ हॉलीवुड स्टार्स भी थे।

जापान ने फुकुशिमा के प्रदूषित पानी को समुद्र में छोड़ने की दी अनुमति

चार्ली चैपलिन के जन्मदिन पर पढ़ें उनके खास विचार

मिस यूनिवर्स रह चुकी लारा दत्ता ने इस फिल्म से किया था अपना करियर शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -