अपनी नयी तस्वीर शेयर कर बोलीं प्रियंका- 'मैं इसके साथ क्या करूं'
अपनी नयी तस्वीर शेयर कर बोलीं प्रियंका- 'मैं इसके साथ क्या करूं'
Share:

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बेहतरी फोटोज को शेयर करती हैं जो आपने देखी ही होंगी। वैसे वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। अब उन्होंने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की है जो उनके फैंस के दिल को छू गई है। यह फोटो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा ने जो फोटो शेयर की है, इसमें उनके सामने खाने की काफी चीजें रखी हुई हैं और वह सोच रही हैं कि इतने सारे फूड का क्या करें। जी दरअसल उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है- 'मैं इसके साथ क्या करूं?'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इस फोटो में दिए गए प्रियंका के एक्सप्रेशन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। आप देख सकते हैं तस्वीर में उन्होंने अपने चेहरे को दोनों हाथों से छिपाया हुआ है और खाने को देखते हुए हैरान और उत्साहित हो रही हैं। वैसे काम के बारे में बात करें तो जल्द ही प्रियंका हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का टाइटल अभी 'टेक्स्ट फॉर यू' बताया गया है।

बीते दिनों ही प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, उसमे एक कुर्सी पर 'टेक्स्ट फॉर यू' लिखा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक जिम स्ट्रॉस द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म सोफी क्रमर के नॉवेल पर आधारित जर्मन भाषा की फिल्म 'एसएमएस फूर डाइक' का अंग्रेजी रीमेक है। इस फिल्म के अलावा प्रियंका नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के भी दिखेंगी, जिसमे उनके साथ राजकुमार राव भी हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने रोका, तो हवलदार को एक किमी तक बोनट पर घसीटते हुए ले गया कार ड्राइवर, वीडियो वायरल

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आज भारत में लॉन्च होगा MOTO G5G फ़ोन

अर्जुन कपूर संग तस्वीर शेयर कर बोलीं मलाइका- 'तुम साथ होते हो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -