नानी को याद कर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा
नानी को याद कर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा
Share:

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। वह शादी के बाद अब हॉलीवुड में धूम मचा रही हैं। जी हाँ, उन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) संग शादी कर ली और अब वह एक बच्चे की मां हैं। अब इन सभी के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नानी (Maternal grandmother) की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया है। जी दरअसल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर नानी की एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो एक न्यूज पेपर में प्रियंका के बारे में छपा आर्टिकल पढ़ती नजर आ रही हैं।

आप सभी को बता दें कि उम्र संबंधी समस्या के चलते जून, 2016 में एक्ट्रेस की नानी का निधन हो गया था। ऐसे में आज यानी शनिवार को नानी के जन्मदिन के मौके पर प्रिंयका ने उन्हें भावुक मन से याद किया। जी दरअसल पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नानी की तस्वीर शेयर की है। आप देख सकते हैं इसमें उनकी नानी को एक अखबार पढ़ते हुए देखा जा सकता है, पेपर के उस पेज पर एक्ट्रेस प्रियंका के बारे में एक आर्टिकल लिखा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे नानी, मिस यू ऑलवेज।'

इस कैप्शन के साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी पोस्ट की है। आप सभी को बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी नानी के बेहद करीब थीं, उनके निधन पर एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें विश्वास है उनकी नानी हमेशा उनके साथ रहेंगी। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने एक बयान में कहा था, 'यह बहुत दुख के साथ है कि हम अपनी प्यारी मां और नानी, स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, विधायक श्रीमती मधु ज्योत्सना अखौरी के निधन की घोषणा करते हैं। वह एक अद्भुत महिला थीं।एक पूरा जीवन, उद्देश्य और प्यार से भरा हुआ ।।। जिन्हें हम प्यार करते हैं वे दूर नहीं जाते, वे हर रोज हमारे साथ चलते हैं।' आप सभी को बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रियंका ने अपनी नानी और अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ बचपन की तस्वीरें साझा की थीं और ये भी बताया था कि कैसे उनकी 'नानी' ने उनकी मां को पालने में मदद की थी।

स्वतंत्र वीर सावरकर बने रणदीप हुड्डा, सामने आया पहला लुक

चोरी हुआ मन्नत का नेमप्लेट!

तस्वीर शेयर कर धर्मेंद्र ने खोला अपनी सफलता का राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -