भारत की हालत देख बोलीं प्रियंका चोपड़ा- 'मेरा दिल टूट रहा है'
भारत की हालत देख बोलीं प्रियंका चोपड़ा- 'मेरा दिल टूट रहा है'
Share:

भारत इस समय बुरे दौर से गुजर रहा है और इस बात से हम सभी वाकिफ हैं। दिन पर दिन देश में कोविड-19 केसेज बढ़ रहे हैं। साल 2020 में जनवरी से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण साल 2021 में भी वैसा ही है बल्कि उससे कहीं अधिक खतरनाक हो चुका है। ऐसे में हर कोई एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहा है, जिससे जो बन पड़ रहा है, वह वह कर रहा है। कोई ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयों की डिटेल्स शेयर कर रहा है तो कोई अस्पताल में भर्ती करवा रहा है। इन सभी के बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने देश की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

 

उन्होंने ट्विटर पर अमेरिकी राष्ट्रपति से मदद मांगी है। आप देख सकते हैं उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है- "मेरा दिल टूट रहा है, भारत कोविड-19 से लड़ रहा है और यूएस ने 550 मिलियन वैक्सीन ऑर्डर की हैं। ऐस्ट्राजेनिका का शुक्रिया दुनियाभर में इसे पहुंचाने के लिए, लेकिन मेरे देश के हालात बहुत बुरे हैं। क्या आप जल्द से जल्द भारत के साथ वैक्सीन शेयर कर सकेंगे?" वैसे आप सभी जानते ही होंगे भारत सरकार ने अस्पतालों में कोरोना वायरस वैक्सीन के इंतजाम पुख्ता किए हुए हैं।

आने वाले 1 मई से अब 18 साल से ऊपर वाले लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं, लेकिन कोरोना की दूसरी वेव के चलते देश के कई अस्पतालों में वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसी पर काम जारी है। बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आती रही हैं। ऐसे में अब उनका नया ट्वीट चर्चाओं में है।

ग्लैमरस तस्वीरों के चलते ट्रोल हो रहीं हैं श्वेता प्रसाद बासु

तय हुआ बैंकों के MD और CEO का कार्यकाल, RBI ने जारी किया आदेश

दिल्ली के लिए बड़ी खबर: ऑक्सीजन को टैंकरों से हॉस्पिटल पहुंचाएगी केजरीवाल सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -