कभी खत्म नहीं होगी प्रियंका की भंसाली वाली प्यास.....
कभी खत्म नहीं होगी प्रियंका की भंसाली वाली प्यास.....
Share:

अभी जिस प्रकार से हमे बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में पूर्व में सुनने में आया था कि इस खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा को लगातार तीसरी बार MAXIM मैगज़ीन की सबसे हॉट महिला चुना गया था व अब प्रियंका के बारे में सुनने में आया है कि बॉलिवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। पी.सी. इस टीवी सीरीज के पहले सीजन में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने शूटिंग के पहले दिन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।

फोटो में प्रियंका ने ब्राउन कलर के ट्राउजर्स और उसी रंग के एक लंबे जैकेट में दिख रही हैं। और साथ ही एक बड़ा कैमरा भी नजर आ रहा है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'क्वांटिको-2' के लिए सेट पर पहला दिन... टॉम गन के लिए तैयार दुनिया... सितंबर में टीवी स्क्रीन के लिए अपने रास्ते पर एलेक्स पारिश... जल्दी ही मिलते हैं।'

देखा जाए तो अभिनेत्री लगातार भंसाली के साथ टच में हैं। सूत्र ने बताया 'प्रियंका हाल ही में भारत आई थीं जब उन्होंने अपने कमिटमेंट्स निपटाने के बाद फिल्ममेकर्स से बातचीत की थी। इनमें भंसाली भी शामिल थे। 'क्वांटिको' शूट पूरा हो जाने के बाद पीसी अगला प्रोजेक्ट शुरू कर सकती हैं। हो सकता है कि यह प्रोजेक्ट 'पद्मावति' हो जो भंसाली करना चाह रहे हैं।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -