पद्मश्री संग पोज देते नजर आईं प्रियंका, किया पिता को याद
पद्मश्री संग पोज देते नजर आईं प्रियंका, किया पिता को याद
Share:

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी फोटोज के चलते सुर्ख़ियों में रहती हैं। वह हर दिन अपनी पोस्ट के माध्यम से फैंस को बताती हैं कि वह क्या कर रहीं हैं। प्रियंका ने अपनी एक्टिंग के कारण बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का एक सफर तय किया है और उनका सफर बहुत दिलचप रहा है। वैसे हाल ही में उन्होंने एक एक फोटो शेयर की है जो आप देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इस फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के बीते खूबसूरत लम्हों को फिर याद किया है। इन फोटोज में प्रियंका अपने पूरे परिवार संग दिखाई दे रही हैं। वहीं एक अन्य फोटो प्रियंका पद्मश्री संग पोज दे रही हैं। इसी के साथ एक अन्य फोटो में उनका पूरा परिवार काफी उत्साहित दिख रहा है। आप देख सकते हैं इन फोटोज को पोस्ट कर प्रियंका ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने इस पोस्ट में पद्मश्री के मायने बताए हैं और अपने पिता को भी याद किया है।

कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है- 'इन लम्हों को याद करते हुए कई पुरानी बातें सामने आ रही हैं। ये पल मेरे लिए तो निजी रूप से काफी बड़ा था ही, लेकिन अपने परिवार को इतना गर्व महसूस होता देख ज्यादा खुशी हो रही थी।' वहीं अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे अपनी मां से लेकर बड़े पापा तक,सभी के लिए कुछ ना कुछ स्पेशल लिखा है। वैसे प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में दिखाई देने वाली हैं जिसमे सुपरहीरो बनाम एलियन की लड़ाई दिखाई देगी। इसके अलावा प्रियंका एक बॉलीवुड फिल्म में भी दिखाई देने वाली हैं।

ट्रम्प ने बिडेन की जीत के बाद व्हाइट हाउस छोड़ने की प्रतिबद्धता जताई

बुराड़ी जाएंगे या सिंधु बॉर्डर पर करेंगे प्रदर्शन, किसानों का मंथन जारी

अचानक बिगड़ी केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की तबियत, ICU में हैं एडमिट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -