मैगज़ीन ने बताया प्रियंका-निक के रिश्ते को झूठा, गुस्से में भड़क गई देसी गर्ल
मैगज़ीन ने बताया प्रियंका-निक के रिश्ते को झूठा, गुस्से में भड़क गई देसी गर्ल
Share:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी के बाद से ही विवादों के घेरे में आ गए हैं. दरअसल 'न्यूयॉर्क मैगजीन' ने प्रियंका और निक की शादी पर सवाल उठा दिए हैं. 'द कट' नाम की इंटरनेशनल मैगजीन ने प्रियंका और निक के रिश्ते पर एक आर्टिकल लिखा था और उन्होंने अपने इस लेख का टाइटल 'क्‍या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्‍यार सच्चा है?' रखा था. इसके बाद से ही सभी लोग इस मैगज़ीन की निंदा कर रहे है.

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का इस पर बयान आया है. प्रियंका ने कहा कि, 'मैं ऐसी चीज पर बात भी नहीं करना चाहती. ये मेरे लेवल का मुद्दा ही नहीं है मैं इस समय अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पल को जी रही हूं. ऐसी चीजें मुझे और निक को प्रभावित नहीं कर सकती हैं.' प्रियंका की बातों से तो ये साफ़ जाहिर हो रहा है कि वो इन सभी बातों को नजरअंदाज कर रही है.

आपको बता दें इस आर्टिकल को मारिया स्मिथ नाम की एक महिला पत्रकार ने लिखा था. इस पत्रकार ने अपने आर्टिकल में प्रियंका को 'आधुनिक जमाने की धोखेबाज' महिला बताया था. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने तो इतना तक लिखा दिया था कि- 'निक अगर आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो जल्द से जल्द बच निकलिए.' साथ ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से निक जोनस की शादी को एक 'धोखा' बताया गया. ये आर्टिकल करीब 1000 शब्दों से ज्यादा का था जिसमें प्रियंका और निक के रिलेशन को झूठा बताया गया था.

झूठी है निक-प्रियंका की शादी? इस पत्रकार ने उठाए गंभीर सवाल

शादी के बाद पति के साथ वेस्टर्न लुक में नजर आईं प्रियंका

प्रियंका-निक की हिंदू और क्रिश्चियन वेडिंग की नई तस्वीरें आई सामने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -