उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का इंटरव्यू पहुंची प्रियंका चोपड़ा
उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का इंटरव्यू पहुंची प्रियंका चोपड़ा
Share:

प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस का दौरा कर चुकी है और अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से वार्ता की है। एक्ट्रेस इन दिनों पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ टूर पर गई हुई है। प्रियंका चोपड़ा हर बार अपनी लिस्ट में एक नई चीज जोड़ती हैं। अभिनेत्री ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी विमेंस लीडरशिप फोरम में अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ वार्ता भी की है। पीले रंग की बैकलेस ड्रेस और मैचिंग हील्स में खूबसूरत दिखाई दे रही है प्रियंका ने अमेरिकी उप-राष्ट्रपति से अमेरिका में वेतन समानता और बंदूक कानूनों जैसे जैसे कई विषयों पर कुछ अहम प्रश्न भी पूछे।

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति का प्रियंका ने लिया इंटरव्यू: बातचीत के बीच, प्रियंका ने ये भी खुलासा किया कि 22 साल के अपने करियर में, इस वर्ष उन्हें पहली बार किसी पुरुष को-एक्टर के जितनी पेमेंट भी दी गई है। वाशिंगटन डीसी, खास तौर से व्हाइट हाउस की अपनी जर्नी की कुछ झलकियां साझा करने के लिए अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज को भी ले लिया है। उन्होंने वाशिंगटन मॉन्यूमेंट की एक फोटो, व्हाइट हाउस के अंदर की एक झलक और उनके पास मौजूद एक बेवरेज को शेयर किया, जिस पर राष्ट्रपति की मुहर थी।

मालती को संभाल रहे हैं निक जोनास: इस बीच, निक जोनास ने एक फोटोज साझा की है कि कैसे वो और बेटी मालती न्यूयॉर्क में एक साथ अपना समय बिता रहे हैं। उन्होंने अपने दिन की पिकनिक से दोनों की एक तस्वीर शेयर की और इसे कैप्शन भी दे दिया है, “डैडी बेटी एडवेंचर्स इन NYC।”

थाई हाई स्लिट और क्लीवेज कट ड्रेस में काइली जेनर ने चलाई फैंस के दिलों पर छुरियां

एक्स्ट्रा हॉट फोटोज शेयर कर किम ने ढाया खूबसूरती का कहर

PARIS FASHION WEEK में काइली ने ढाया हुस्न का कहर, फैंस हो गए घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -