अपने रेस्टोरेंट पहुंची प्रियंका चोपड़ा, लिया डोसा और गोलगप्पे का मजा
अपने रेस्टोरेंट पहुंची प्रियंका चोपड़ा, लिया डोसा और गोलगप्पे का मजा
Share:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में प्रियंका चोपड़ा ने खूब नामा कमाया है। प्रियंका चोपड़ा को आज कौन नहीं जानता। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में सुपरहिट फ़िल्में दी है। अब आजकल वह अपने पति के साथ अमेरिका में रहती हैं और हाल ही में उन्हें अमेरिका में अपने रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। जी दरअसल हाल ही में प्रियंका ने रेस्टोरेंट के अंदर की भी कुछ खास फोटोज सभी के लिए शेयर की हैं जो आप यहाँ देख सकते हैं। आप जानते ही होंगे प्रियंका कई इंटरव्यू में यह कह चुकी हैं कि उनको खाने का बहुत ही शौक है। अब इन तस्वीरों में उनका शौक ही नजर आ रहा है। वैसे प्रियंका ने अब अपने शौक को अपना प्रोफेशन बना लिया है और अमेरिका में अपना रेस्टोरेंट खोला है जिसका नाम सोना है। अब इसी बीच प्रियंका रेस्टोरेंट में पहुंची और वहां उन्होंने जमकर एन्जॉय किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

आप देख़ सकते हैं प्रियंका ने बहुत बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में वह गोलगप्पों का मजा लेती दिखाई दे रहीं हैं। आपको बता दें कि प्रियंका के इस रेस्टोरेंट की जिम्मेदारी शेफ हरी नायक को दी है और अपने इस रेस्टोरेंट में एक्ट्रेस इंडियन फूड का मजा लेने के लिए पहुंची थीं। आप देख़ सकते हैं इस दौरान प्रियंका ने कैज़ुअल और फॉर्मल कॉम्बिनेशनल वाला आउटफिट पहना हुआ था और उनका अंदाज स्टाइलिश था। आप तस्वीरों में देख़ सकते हैं रेस्टोरेंट प्रियंका का फूड बिजनेस है और वह वहां पहली बार अपने दोस्तों के साथ आईं। यहाँ PC ने अपने दोस्तों के साथ खाने के मजे लिए और कर्मचारियों और प्रबंधन से भी मुलाकात की।

आप देख़ सकते हैं प्रियंका ने डोसा और गोलगप्पे के खाने की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। अपनी तस्वीरों को शेयर कर प्रियंका ने कैप्शन लिखा है कि, ''मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं @sonanewyork पर हूं और 3 साल की योजना के बाद ये सफल हुआ है। मेरा दिल किचन में जाने के बाद और टीम से मिलने से बहुत भरा है।मेरे नाम के निजी डाइनिंग रूम, मिमिस से लेकर साज सज्जा तक है, भारतीय कलाकारों की शानदार कला , स्वादिष्ट भोजन और पेय, सोना में मिला।''

अर्जुन और मलाइका की रोमांटिक फोटो देख बोले KRK- 'गुर्दा है तेरे में'

तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी शुरू करने वाला कर्नाटक का पहला जिला बना हावेरी जिला

असम: 28 जून से लागू होंगे लॉकडाउन के नए नियम, जानिए क्या रहेगा खुलेगा और क्या बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -