इंस्टाग्राम के रिचलिस्ट 2021 में शामिल हुए ये दो भारतीय नाम, एक पोस्ट के लिए लेते हैं करोड़ो
इंस्टाग्राम के रिचलिस्ट 2021 में शामिल हुए ये दो भारतीय नाम, एक पोस्ट के लिए लेते हैं करोड़ो
Share:

बॉलीवुड सेलेब्स कमाई के मामले में सबसे आगे हैं। अपनी फिल्मों से लेकर अपनी एक-एक पोस्ट से वह लाखो कमाते हैं। अब हाल ही में इंस्टाग्राम के रिचलिस्ट 2021 के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में दो भारतीयों ने जगह बनाई है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत प्रियंका चोपड़ा को लिस्ट में 27वीं पोजिशन मिली है और इस लिस्ट में विराट कोहली 19वें स्थान पर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

जी दरअसल इंस्टाग्राम पर ये दोनों ही अच्छे खासे एक्टिव रहते हैं। विराट और प्रियंका के लाखों नहीं करोड़ो फैंस हैं। Hopperhq.com की खबर के अनुसार इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 के टॉप 30 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपनी हर एक पोस्ट के लिए करोड़ों में पैसे लेती हैं। आप सभी को बता दें कि बीते साल प्रियंका इस लिस्ट में 19वें पायदान पर थीं जो फिसलकर 27 पर आ गईं हैं। वैसे साल में एक बार निकलने वाली इस लिस्ट में सेलेब्स, स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज को जगह दी जाती है। यह लिस्ट इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल पोस्ट के लिए कौन कितना ज्यादा चार्ज करता है इस आधार पर बनती है।

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 64 मिलियन फॉलोअर्स हैं और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इस ऐप पर हर प्रमोशनल पोस्ट के 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दूसरे ऐसे भारतीय हैं जो टॉप 30 में शामिल हैं, बीते साल वह 23वें स्थान पर थे। विराट के 125 मिलियन फॉलोअर्स हैं और हर पोस्ट के लिए वह 5 करोड़ रुपये लेते हैं। 

15 हज़ार नहीं चुका पाई पत्नी, तो अस्पताल ने 75 दिन कब्ज़े में रखा 'कोरोना संक्रमित' पति का शव

पति ने बीच में काटा फ़ोन तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या और फिर...

महाराष्ट्र: कृषि कानूनों पर बोले शरद पवार- 'जिन हिस्सों पर विवाद है उनमें बदलाव करना चाहिए'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -