प्रियंका ने शेयर की पति की फोटो, नजर आए लिपस्टिक के निशान
प्रियंका ने शेयर की पति की फोटो, नजर आए लिपस्टिक के निशान
Share:

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा को आज कौन नही जानता। प्रियंका एक दमदार अदाकरा हैं और उन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। आए दिन उन्हें उनके पति निक जोनास के साथ रोमांटिक होते हुए देखा जाता है और दोनों रोमांटिक होकर अक्सर तस्वीरों को शेयर करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

अब इस समय भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में निक और प्रियंका का प्यार देखने लायक है और इसे देखने के बाद फैंस तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं। इस फोटो को खुद प्रियंका ने शेयर किया है। आप देख सकते हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, इसमें साफ़-साफ़ नजर आ रहा है कि उन्होंने निक जोनास को KISS करने के बाद यह तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके लिपस्टिक का निशान दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें निक के सिर पर लिपस्टिक का निशान दिखाई दे रहा है।

इस प्यारी सी फोटो को शेयर कर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- 'मेरी लिपस्टिक उस पर फीकी पड़ गई।।।मिस यू ऑलरेडी'। इस तस्वीर केवल निक जोनस ही नजर आ रहे हैं, और इस फोटो में आपको दिखागा कि निक के कान के पास प्रियंका की लिपस्टिक का निशान है। वैसे अब इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं, क्योंकि लोगों को लिपस्टिक का निशान क्लियर नहीं दिखाई दे रहा है, इसलिए लोग सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर वो निशान कहाँ है? आप सभी को हम यह भी बता दें कि इन दिनों निक सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉयस' की शूटिंग के लिए लॉस एंजेलिस में हैं और उनकी पत्नी प्रियंका उनसे दूर न्यूयार्क में है। ऐसे में इस फोटो के जरिये अदाकारा बता रहीं हैं कि वह अपने पति को याद कर रहीं हैं।

कोरोना के उपचार में 'वरदान' साबित हुई DRDO की 2-DG, एक ही डोज़ में 75 से 95 पहुंचा ऑक्सीजन लेवल

ENG vs NZ: इंग्लिश टीम से बाहर हुए बेन फोक्स, इन दो नए खिलाड़ियों को मिला मौक़ा

चालू हुआ सुशांत सिंह का ट्विटर अकाउंट, बंद होने पर एक्टर ने किया था PM मोदी का शुक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -