प्रियंका के लिए बेहद बेशकीमती है पिता का दिया यह गिफ्ट, जानिए खासियत ?
प्रियंका के लिए बेहद बेशकीमती है पिता का दिया यह गिफ्ट, जानिए खासियत ?
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही ग्लोबल स्टार बन चुकी हों, हालांकि वे आज भी वे हिंदुस्तानी मूल्यों और संस्कृति पर बेहद गर्व करती है. हाल ही में वैनिटी फेयर मैगजीन द्वारा प्रियंका और उनके पति निक जोनस को साल 2019 के बेस्ट ड्रेस्ड लोगों की लिस्ट में चुना गया था. वैनिटी फेयर को दिए इंटरव्यू में हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका द्वारा अपनी शादी, अपनी जिंदगी की सबसे अनमोल दो चीजों और अपने पिता के दिए तोहफे के बारे में बात की गई है.

साथ ही उन्होंने बताया है कि उनका मंगलसूत्र और उनके पिता अशोक चोपड़ा द्वारा उन्हें तोहफे में दी गई एक हीरे की अंगूठी, वो दो चीजें हैं, जो उनके लिए काफी अनमोल हैं. अपनी सबसे कीमती चीजों के बारे में बात करते हुए प्रियंका कहती है कि, 'मेरी सबसे कीमती चीज मेरा मंगलसूत्र है. यह दरअसल, एक नेकलेस होता है जिसे कि दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में शादी के दौरान पहनाता है और इसके अलावा एक हीरे की अंगूठी भी मेरे लिए बेहद कीमती है क्योंकि यह मेरे पिता ने मुझे तोहफे में दी थी.'

साथ ही प्रियंकाद्वारा यह भी बताया गया है कि वे हमेशा अपने साथ सोने के सिक्के रखती हैं, जो कि उन्हें उनके पिता से ही मिले थे. एक्ट्रेस के वर्कफ़्रंट की बात की जाए तो वे जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में देखने को मिलेंगी. इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी नजर आएंगे. 

 

गर्लफ्रेंड से इस खास अंदाज में फरहान ने किया प्यार का इजहार, देखें वीडियो

यह एक्टर है आलिया-जायरा का भाई, बड़े प्रोजेक्ट्स से मचाई धूम

ब्रेकअप के बाद आज भी साथ-साथ है सलमान-कैटरीना, एक्ट्रेस बोलीं- बहुत मुश्किल दौर देखा, लेकिन...'

कैटरीना कैफ की हॉटनेस पर ऋतिक का बयान, कहा- 'बस ऊपर से सुंदर है, जबकि असल में...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -